फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmers, laborers upset due to wrong policies of central government Digvijay Singh

केंद्र सरकार की गलत नीतियों से किसान, मजदूर परेशानः दिग्विजय सिंह

Sat, 05 Dec 2020 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Farmers, laborers upset due to wrong policies of central government Digvijay Singh
डाला स्थित अंचलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते राज्य? - फोटो : SONBHADRA
डाला। राज्यसभा सांसद व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पत्नी अमृता राय सिंह के साथ शनिवार को अचलेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वह वाराणसी रवाना हो गए। दर्शन पूजन के बाद उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान और मजदूर परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली व समर्थन मूल्य को समाप्त करना चाहती है।
विज्ञापन

दिग्विजय, शुक्रवार को देर रात डाला स्थित अपने ससुराल पहुंचे थे। शनिवार को मंदिर में दर्शन के बाद दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने मिलकर कुशल क्षेम जाना। उसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लोगों को कोरोना से बचने के लिए योग, प्राणायाम व अन्य योग करना चाहिए। केंद्र सरकार के नए कृषि क़ानून का विरोध करते हुए कहा कि किसान व मजदूर परेशान हैं। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के जरिए गरीबों को अनाज सस्ता मिलता है, लेकिन मौजूदा सरकार इसके पक्ष में नहीं है। आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार पीडीएस और समर्थन मूल्य दोनों समाप्त करना चाहती है। नए कानून को लेकर किसान इस समय आंदोलनरत हैं। सरकार उन्हें मनाने को लेकर बैठकें कर रही है। मगर किसान मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पर हल्ला बोल यात्राओं के साथ ही जिलों व हर नगर के कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार के वादा खिलाफी को बताना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार हर वर्ष बेरोजगारी पैदा करके जुमला करने में लगी है। अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ का दर्शन पूजन करने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ससुराल में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इंटक के प्रदेश महासचिव हरेंद्र पांडेय, राहुल प्रियंका सेना के महासचिव राजेश द्विवेदी, पीसीसी सदस्य राहुल श्रीवास्तव, बब्बू तिवारी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा, अमित कुमार चतुर्वेदी, धीरज पांडेय, प्रभात सिंह चंदेल, गोपाल स्वरूप पाठक, बृजेश तिवारी, नागेश मणि पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed