फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmers getting prosperous in BJP government: Shahi

भाजपा सरकार में समृद्ध हो रहे किसान : शाही

Fri, 09 Jun 2023 09:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 09:31 PM IST
विज्ञापन
Farmers getting prosperous in BJP government: Shahi
सोनभद्र। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के किसानों का हितैषी बताया। चुर्क के रामलीला मैदान में कृषि विभाग के लाभार्थी सम्मेलन में पहुंचे कृषि मंत्री ने विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए किसानों को उससे जुड़कर आर्थिक समृद्धि की ओर बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब पिछड़े व अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए दृढ़ संकल्पित है। दूर-दराज के जो लोग पीने के पानी के लिए जूझते थे, उन्हें हर घर नल योजना के तहत सरकार शुद्ध पानी देने की व्यवस्था कर रही है। गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास व मुख्यमंत्री आवास देकर तकलीफ को दूर किया जा रहा है। किसान समृद्ध और सशक्त हो रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को शत-प्रतिशत लाभान्वित करने के लिए पूरे प्रदेश के 59 हजार गांवों में वृहद संतृप्तिकरण अभियान के तहत कैंप लगाया जा रहा है। योजना के तहत जो भी पात्र लाभार्थी हैं, वे कैंप में पहुंचकर अपनी समस्याओं का निदान ग्राम सभा में ही करा सकते हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से देश के करोड़ो किसानों को लाभ पहुंचा है। किसान पारदर्शी योजनांतर्गत सिर्फ सोनभद्र में 81 हजार 863 कृषकों को बीज रसायन एवं यंत्रों पर डीबीटी के माध्यम से अनुदान दिया गया है। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान योजनांतर्गत से जिले के 582 कृषकों को लाभ मिला है। सांसद पकौड़ी लाल कोल, सांसद राज्यसभा राम शकल, विधायक भूपेश चौबे, जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने भी लाभार्थियों को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन रूबी प्रसाद, चेयरमैन चुर्क मीरा देवी, ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, आलोक सिंह, राम सुंदर, कृष्ण मुरारी गुप्ता, महेंद्र पांडेय, बलिराम सोनी आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री संतोष शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed