फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmers get angry when they do not get the facilities

किसानों को सुविधाएं न मिलने पर फूटा गुस्सा

Thu, 29 Nov 2018 11:47 PM IST
sonbhadra news
sonbhadra news Updated Thu, 29 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
Farmers get angry when they do not get the facilities
धान क्रय केंद्र पर विरोध करते सपा कार्यकर्ता।
सोनभद्र। जिले में स्थित क्रय केंद्रों पर किसानों को पेयजल, रोशनी, अलाव आदि सुविधाएं न मिलने से खफा सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को राबट्र्सगंज नवीन सब्जी मंडी समिति परिसर स्थिति धान क्रय केन्द्र पर धरना-प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन पर किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप मढ़ा। मांगें पूर्ण न होने पर कलेक्ट्रेट का घेराव करने की चेतावनी दी है।  
विज्ञापन

जिला सचिव प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि अधिकांश क्रेंद्रों पर किसानों का धान क्रय नहीं किया जा रहा है। किसानों को पेयजल, ठंड से बचने के लिए अलाव तक इंतजाम नहीं है। जबकि संबंधित अधिकारियों द्वारा समुचित व्यवस्था होने का दावा किया जा रहा है। कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसे संगठन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। सरकार के जनविरोधी नीतियों के कारण किसान, नौजवान, मजदूर, व्यापारी है। पीड़ितों की समस्याएं नहीं सुनी जा रही है। वक्ताओं ने कहा क्रय केंद्रों पर रात में खुले आसमान के नीचे किसान रहने को मजबूर है। जबकि शासन स्तर से छांव की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया है। मुन्ना कुशवाहा, जगत पटेल, मंदीप पटेल, शकील अहमद, सुरेश अग्रहरि, मनोज पटेल, बृजेश कुमार, रिंकू दूबे, राजाराम यादव, जुनैद अंसारी, गुलाम यासीन, अशोक सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed