फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmers demonstrated and submitted memorandum to DM

किसानों ने प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Mon, 21 Dec 2020 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated and submitted memorandum to DM
सोनभद्र। भारतीय किसान संघ के लोगों ने सोमवार को विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

किसान संघ के नेता फूलचंद सिंह पटेल ने कहा कि किसानों को अपना धान औने पौने दाम पर बेचने के लिए विवश होना पड़ रहा है। क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए किसानों की लाइन लगानी पड़ रही है, इसके बाद भी उनके धान की खरीद नहीं की जा रही है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि कुछ केंद्रों पर किसानों के धान का कई दिन बाद भी भुगतान नहीं किया गया है। इससे किसान परेशान हैं। उन्होंने कृषि बिल के प्रति विरोध जताया और इसे वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि तीनों कृषि बिल वापस नहीं लिए गए तो बड़े पैमाने आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में रामजी सिंह मौर्य , रणजीत सिंह ,श्याम सिंह, भुनेश्वर प्रसाद ,प्रदीप कुमार ,दयाराम सिंह, सतवंत सिंह ,राम प्रताप आदि शमिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed