{"_id":"6aa6df29fe3dd617ec065cc6","slug":"farmer-dies-of-electric-shock-while-irrigating-fields-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-152943-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सिंचाई के दौरान करंट लगा, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सिंचाई के दौरान करंट लगा, किसान की मौत
विज्ञापन
घोरावल क्षेत्र के मृतक- चंद्रिका प्रसाद ( फाइल फोटो)स्रोत परिजन
कोतवाली क्षेत्र के खड़ेहरा गांव में शनिवार की देर रात खेत में सिंचाई करने गए किसान चंद्रिका प्रसाद (45) की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
भतीजे शिवदास ने बताया कि खड़ेहरा गांव के चंद्रिका प्रसाद शनिवार की रात खेत में सिंचाई करने गए थे। देर रात तक उनके घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। खेत में पहुंचने पर चंद्रिका प्रसाद अचेत मिले। वह करंट की चपेट में आ गए थे। परिजन आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
मामले की सूचना मृतक के भतीजे शिवदास ने घोरावल कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।