फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmer dies due to lightning, ten burnt

Sonebhadra News: बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत, दस झुलसे

Wed, 24 Apr 2024 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to lightning, ten burnt
कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार की शाम आंधी तूफान के दौरान बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। वहीं 10 लोग अचेत हो गए। उनका नजदीकी अस्पतालों में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

लोहांडी गांव निवासी भोला यादव (52), जगनारायण (45), बाबूलाल (50) गांव के सिवान में मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी तूफान के बीच बिजली गिरने से तीनों गिर पड़े। भोला यादव को सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उसे घोरावल सीएचसी ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही भोला की मौत हो गई। वहीं जगनारायण और बाबूलाल का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। घोरावल से जिला अस्पताल तक रास्ते में कई स्थानों पर पेड़ और खंभे गिरे थे। आवागमन बाधित होने के नाते जिला अस्पताल पहुंचने में तीन घंटे का समय लग गया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय से उपचार होता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन

उधर, बंधा गांव में बिजली गिरने से शादी समारोह में एक पंडाल के नीचे मौजूद मंगरी (60) पत्नी मन्नू, ऊषा (21) पुत्री रामानुज, शिवानी (5) पुत्री अमरनाथ, संदीप (26) पुत्र लक्ष्मीनारायण, अनीता (10) पुत्री संतोष, नागेंद्र (17) पुत्र सूरज, पूजा (14) पुत्री अमरनाथ, हीरावती (50) पत्नी नखड़ू अचेत हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी की हालात खतरे से बाहर बताया। बुधवार सुबह पुलिस ने भोला यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed