फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Family uproar over woman's death after childbirth

प्रसव के बाद महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा

Sun, 28 Feb 2021 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Family uproar over woman's death after childbirth
मधुपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर में शुक्रवार को प्रसव के बाद लोहरा गांव निवासी एक महिला की मौत होने के मामले में शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फुट गया। स्वास्थ्य केंद्र पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। उधर, सीएमओ के निर्देश पर मौके पर पहुंचे अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.बीके अग्रवाल ने समझा बुझाकर शांत कराया। आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

लोहरा गांव के गोविंद ने बताया कि वह अपनी पत्नी पुष्पा(22) को प्रसव के लिए 25 फरवरी की सुबह मधुपुर सीएचसी लेकर पहुंचें। जहां मौजूद महिला स्वास्थ्य कर्मी ने कुछ घंटे बाद प्रसव होने की बात कहकर उसे अपने यहां भर्ती कर लिया। दोपहर में इंजेक्शन देने के कुछ देर बाद पुष्पा ने स्वस्थ बालक को जन्म दिया। कुछ देर बाद महिला को खून आने लगा। इसपर उसका खून जांच कराया गया, जांच मेें खून की मात्रा कम पाए जाने के बाद भी उसे कुछ ही घंटे बाद घर जाने के लिए कह कर छोड़ दिया गया। बताया गया कि आगे कोई परेशानी नहीं होगी। 26 फरवरी को सुबह पुष्पा की तबीयत काफी खराब हो गई और वह अचेत होने लगी। स्थिति खराब होने पर एंबुलेंस से पुष्पा को पीएचसी ले जाया गया। जहां स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने पुष्पा को मृत घोषित कर दिया और बिना किसी जांच के ही शव को परिजनों को दे दिया गया।
विज्ञापन

परिजन शव को घर ले जाकर दाह संस्कार कर दिए। उधर, महिला की मौत से नाराज विहिप मातृशक्ति की जिलाध्यक्ष सुमन सिंह पटेल कई लोगों के साथ अस्पताल पहुंच कर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान सुकृत पुलिस लोगों को नियंत्रित करने में लगी रही। इस संबंध में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एसीएमओ) का कहना है कि प्रथम दृष्टया महिला की मौत मामले में स्वास्थ्य कर्मचारी व सीएचसी प्रभारी की लापरवाही सामने आ रही है। किसी भी दशा में महिला को 24 घंटे के अंदर घर नहीं भेजा जाना चाहिए था और गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल भेजने के बजाय घर भेज दिया गया। जिला अस्पताल दूसरे दिन जाने के बाद किन परिस्थितियों में शव को बिना पोस्टमार्टम के परिजनों को दे दिया गया। इसकी भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed