फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Family returning from marriage ceremony victim of road accident wife killed and four injured

UP News: शादी समारोह से लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार, मां और मासूम बेटे की मौत, तीन घायल

Thu, 11 May 2023 04:16 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 11 May 2023 04:16 PM IST
सार

अहरौरा (मिर्जापुर) के बगहिया गांव निवासी विवेक (34), अपनी पत्नी पूनम(30), माता रमपतिया (70) एवं नौ माह के पुत्र अरुण के साथ ऑटो से घर आ रहा था। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर सुकृत चौकी क्षेत्र के पास  गलत साइड से आ रहे हाइवा ने ऑटो को टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
Family returning from marriage ceremony victim of road accident wife killed and four injured
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर सुकृत चौकी क्षेत्र के बट गांव के पास गलत साइड से आ रहे हाइवा ने सवारियों से भरे ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार महिला और उसके मासूम बेटे की मौत हो गई। वहीं चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।  

विज्ञापन


अहरौरा (मिर्जापुर) के बगहिया गांव निवासी विवेक (34), अपनी पत्नी पूनम(30), माता रमपतिया (70) एवं नौ माह के पुत्र अरुण के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र के कम्हारडीह अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में आया था। कार्यक्रम समापन के बाद गुरुवार सुबह अहरौरा जाने के लिए एक परिचित ऑटो जयप्रकाश गुप्ता (44) निवासी मगर दीवाना चकिया चंदौली को फोन कर बुलवाया।

विज्ञापन

मौके पर ही महिला की मौत

सभी ऑटो में सवार हो कर अहरौरा के लिए निकले। मधुपुर फ्लाई ओवर पार कर आगे बढ़े। आगे चल रहे ट्रक की रफ्तार अचानक कम हुई तो ऑटो चालक ने डिवाइडर साइड में खाली देख ऑटो को मोड़ा। तभी उल्टी दिशा से तीव्र गति से आ रही हाइवा ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही पूनम की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल विवेक अपने नौ माह के बच्चे को ले कर माता और चालक के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर आया, जहां सभी का प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सुकृत चौकी प्रभारी सुरेश कुमार त्रिवेदी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

हाइवा को अपने कब्जे में ले लिया जबकि चालक फरार हो गया था। इदर, हादसे की सूचना से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed