{"_id":"9f70faa07ec5c39e50281cfcae708140","slug":"fair-price-shop-on-fire-burned-grain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ते गल्ले की दूकान में आग, अनाज जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ते गल्ले की दूकान में आग, अनाज जला
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
Updated Sun, 03 May 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के तियरा गांव में सस्ते गल्ले की दूकान में शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस घटना में कार्डधारकों को बांटने वाला अनाज पूरी तरह से जल गया। साथ ही स्टाक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर आदि भी जल गया। कोटेदार भाईलाल सोनकर का कहना है कि आग शार्ट सर्किट से लगी। ग्रामीणों ने बाल्टी से पानी फेंककर आग पर काबू पाया।
तियरा गांव का रहने वाला भाईलाल सोनकर पुत्र लल्लू सोनकर अपने घर के एक कमरे में ही सस्ते गल्ले की दूकान और गोदाम चलाता है। शुक्रवार की शाम दूकान बंद कर वह राबर्ट्सगंज बाजार चला गया। इसके बाद रात को घर लौटा तो खाना खाकर सो गया। शनिवार की देर रात करीब दो बजे उसके दूकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस घटना में दूकान में रखा कार्डधारकों को बांटने वाला करीब सौ बोरी अनाज, स्टाक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर आदि जल गया।
कोटेदार का कहना है कि कुछ जब जलने की महक बगल में सो रहे परिवार के सदस्यों को लगी तो सभी की नींद खुल गई। शोर मचाने पर ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा हो गए और बाल्टी से पानी फेंक कर आग पर काबू पाया। उसने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है।