फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Facebook WhatsApp are being closely monitored

फेसबुक, व्हाट्सएप पर रखी जा रही पैनी नजर

Wed, 22 Jul 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Facebook WhatsApp are being closely monitored
सोनभद्र। कोविड-19 के चलते बकरीद का त्यौहार घर में ही मनाया जाएगा। सामूहिक रूप से कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। इस संबंध में सूबे के पुलिस महानिदेशक एस.सी अवस्थी ने सभी एसपी समेत अन्य अधिकारी को पत्र भेजा है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने समस्त अभिसूचना तंत्रों और थानाध्यक्षों को फेसबुक, व्हाट्सएप पर पैनी नजर रखते हुए भ्रामक सूचनाओं का आदान-प्रदान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फरमान जारी किया है।
विज्ञापन

चंद्रदर्शन के अनुसार ईद-उल-जुहा (बकरीद) का पर्व एक जुलाई को मुस्लिम समुदाय के लोग मनाएंगे। इसको लेकर पुलिस महकमा अलर्ट है। सभी सीओ और थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के अराजक तत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई शुरू कर दी है, ताकि पर्व के दौरान किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हों। थाना एवं चौकी प्रभारियों को मुस्लिम धर्म गुरुओं के माध्यम से बकरीद का पर्व घरों में ही मनाने, सामूहिक रूप से नमाज अदा न करने के लिए प्रेरित कराने को कहां गया है। लाउड स्पीकर के माध्यम से पुलिस लोगों को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के लिए जागरूक करेगी। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी रहेगी। इन जगहों पर जरूरत के अनुसार सादे पोशाक में भी पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से घरों में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए बकरीद का पर्व मनाने की अपील की है। कहा कि कोरोना के द़ष्टिगत सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित करने पर रोक है। उन्हांने कहा कि झूठी सूचनाओं का आदान-प्रदान कर अशांति का माहौल उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed