फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Expressed sympathy to a married woman and lost Rs 15 lakh

Sonebhadra News: शादीशुदा महिला से जताई हमदर्दी और गंवा बैठे 15 लाख

Wed, 24 Dec 2025 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Expressed sympathy to a married woman and lost Rs 15 lakh
सोनभद्र। शादीशुदा महिला से हमदर्दी जताना व्यापारी को महंगा पड़ गया है। जालसाज महिला ने उसे झांसे में फंसाकर करीब 15 लाख रुपये ऐंठ लिए। अदालत के आदेश पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कृष्णा सेठ ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि दो बेटों की मां उसके घर बहन से मिलने के बहाने अक्सर आती थी। इस दौरान उससे भी महिला नजदीकी हो गई। कुछ दिन बाद बताया कि उसके पति ने उसके आने पर पाबंदी लगा दी है। वह छुपकर किसी तरह आ रही है।
विज्ञापन

उसने उससे शादी कर पत्नी की तरह रहने की इच्छा जाहिर की। इसके लिए पति से तलाक लेने की बात कहने पर उसने सहमति जताई। कुछ दिन बाद बताया कि पति ने इसे लेकर उसे काफी मारापीटा है। वह भागकर दिल्ली चली गई है। उधर, महिला के पति ने थाने जाकर तहरीर दे दी कि कृष्णा उसकी पत्नी को भगा ले गया है। पुलिस ने उसे थाने बुलाकर बैठा लिया तो महिला ने दिल्ली से फोन कर पुलिस को बताया कि उसके पति ने उसके साथ मारपीट की है। इस कारण वह भागकर दिल्ली आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब वह पति के साथ नहीं रहना चाहती। थाने से निकलने के बाद फोन कर उसने दिल्ली बुला लिया। वहां कई दिन तक पति-पत्नी की तरह साथ रहे। वृंदावन जाकर शादी भी रचा ली। बाद में उसके पति ने यह कहकर बुला लिया कि दोनों के संबंध से उसे कोई एतराज नहीं है।
रॉबर्ट्सगंज आने के बाद आरोपी महिला अपने पति और प्रेमी दोनों के साथ संबंध निभाने लगी। कुछ दिन बाद उसने तेवर बदले और पैसे की मांग शुरू कर दी। एतराज पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की धमकी देते हुए किश्तों में 15 लाख लिए। गत 11 मार्च को सुलह समझौते के लिए घर बुलाकर बंधक बना लिया गया और 20 लाख रुपये की मांग की जाने लगी।

सोने की अंगूठी-सिकड़ी लेने के बाद उसके जीजा रवि सेठ और अरुण कुमार को 15 लाख रुपये लेकर आने को कहा। उन लोगों ने पहुंचकर उसे छुड़ाना चाहा तो उसके दोनों जीजा के खिलाफ प्राथमिकी करा दी गई है। प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed