फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Expose the murder of teenager , accused arrested

किशोर की हत्या मामले का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 Jul 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sun, 12 Jul 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
Expose the murder of teenager , accused arrested
राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की सुबह हत्या कर फेंकी गई किशोर की लाश की घटना का खुलासा रविवार को आरोपी की गिरफ्तारी के साथ किया।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और आरोपी के खून से सने कपड़े बरामद किए।  गिरफ्तार हत्यारोपी नशे का आदी है। उसने पैसे के लिए किशोर का अपहरण किया था।

 डराने के दौरान उसके चाकू से किशोर का गला कट गया। इस कारण उसने अपने बचाव के लिए किशोर को मौत के घाट उतार दिया।

दूसरी तरफ, रविवार की सुबह पीड़ित परिवार के लोगों ने मामले के खुलासे के लिए मेहुड़ी गांव में जाम लगाया। बाद में सीओ नगर सच्चिदानंद के बताने पर लोगों ने जाम समाप्त कर दिया।
विज्ञापन


इस मामले में एसपी शिवशंकर यादव ने सदर कोतवाली में तैनात दीवान गंगाराम को देर शाम निलंबित कर दिया।
 मामले का खुलासा रविवार को एसपी शिवशंकर यादव ने शहर कोतवाली में प्रेसवार्ता करके किया।

एसपी ने बताया कि नौ जुलाई की रात करीब सात बजे के करीब सजौर गांव में पिता के साथ नेवासे पर रहने वाले सूरज उर्फ सुजीत देव पांडेय पुत्र छविंद्रनाथ देव पांडेय ने आकाश पुत्र राजेंद्र प्रजापति का पैसे के लिए अपहरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकाश से आरोपी की मुलाकात चाट की दुकान पर हुई। सूरज वहीं से आकाश को बहला-फूसला कर अपने साथ ले गया। जैसे ही मेहुड़ी गांव के पास पहुंचा, आकाश भयभीत होकर घर जाने की जिद करने लगा।

इस पर सूरज उसे डराने के लिए उसके गले पर चाकू लगा दिया। ताकि आकाश शोर न मचाए। इस दौरान हुई जोर जबरदस्ती में चाकू से आकाश का गला कट गया। किशोर के गले से खून निकलता देख सूरज घबरा गया।


अपने बचाव के लिए उसे आकाश की हत्या के अलावा कोई और चारा नही सूझा। परिणामस्वरूप आरोपी सूरज ने आकाश पर चाकू और पत्थर से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।

एसपी ने बताया कि हत्यारोपी के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और घटना के वक्त आरोपी ने जो कपड़ा पहना था उसे बरामद कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि हत्या का खुलासा करने मेें एएसपी शंभूशरण यादव, सीओ सच्चिदानंद, सदर कोतवाल केडी यादव, क्राइम ब्रांच के प्रभारी वीके सिंह आदि का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed