Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Expelled people living illegally in Kanshiram residence

कांशीराम आवास में अवैध ढंग से रह रहे लोगों को खदेड़ा

Sat, 26 Sep 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Expelled people living illegally in Kanshiram residence
राबर्ट्सगंज कांशीराम शहरी आवास में अवैध कब्जा हटाने पहुंची नायब तहसीलदार तनुजा निगम। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। डीएम एस. राजलिंगम के निर्देश पर राबर्ट्सगंज, ओबरा और चोपन में बने कांशीराम आवासीय परिसर में अवैध ढंग से रह रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शनिवार को फोर्स के साथ राबर्ट्सगंज में नायब तहसीलदार तनुजा निगम ने अवैध ढंग से रह रहे कईयों को खदेड़ दिया। चोपन में तहसीलदार सुनील कुमार ने बिना आवांटन के आवास में रह रहे लोगों को दो दिनों की मोहलत खाली करने के लिए दिया। चेताया कि आवासों को खाली न करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

दोपहर बाद नायब तहसीलदार, डूडा के पीओ राजेश उपाध्याय, कोतवाल अंजनी कुुमार राय दलबल के साथ राबर्ट्सगंज नगर में स्थित कांशीराम आवास पहुंचे। नायब तहसीलदार ने एक ब्लॉक में बिना आवंटन के रह रहे नौ लोगों को निकलने का निर्देश दिया। इस दौरान कुछ महिलाएं तैयार नहीं हो रही थी। लेकिन सब इंस्पेक्टर शिवानी मिश्रा ने कड़ा रुख अख्तियार किया तो शांत हो गई। नगर पालिका कर्मियों ने अवैध ढंग से रह रहे लोगों के सामानों का निकाल कर बाहर कर दिया। इसके बाद आवासों को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई से अन्य ब्लॉकों में अवैध ढंग से रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया है। सभी को खुद के खिलाफ कार्रवाई होने का भय सताने लगा है।
विज्ञापन

चोपन: विश्व हिन्दू परिषद चोपन के कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष जनार्दन बैसवार के नेतृत्व में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रभारी निरीक्षक चोपन नवीन तिवारी को दिया था। इसमें कांशीराम आवास में अवैध ढंग से रह रहे लोगों को हटाने की मांग की थी। शनिवार को हाईडिल कॉलोनी स्थित कांशीराम आवास तहसीलदार सुनील कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने पहुंच कर बिना आवंटन रह रहे लोगों की जांच पड़ताल कर उन्हें खाली करने का आदेश दिया। आवास में रह रहे लोगों ने तत्काल आवास खाली करने ने अक्षमता जताते हुए कुछ समय की मांग की। तहसीलदार ने दो दिन की मोहलत आवासों को खाली करने के लिए दिया। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ,थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार तिवारी,कस्बा इंचार्ज अवधेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed