फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Equal pay for the full shout

समान वेतन के लिए भरी हुंकार

Mon, 12 Sep 2016 11:55 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र Updated Mon, 12 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Equal pay for the full shout
कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे दूरस्त बीटीसी शिक्षक।
समान कार्य, समान वेतन की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट में असमायोजित शिक्षामित्रों ने धरना-प्रदर्शन किया। राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान से उत्तर प्रदेश दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षामित्रों ने बाइक जुलूस निकाल कर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां प्रदर्शन के बाद शिक्षामित्रों ने डीएम को तीन सूत्री मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन


सुबह करीब पौने 11 बजे रामलीला मैदान मेें सभी असमायोजित शिक्षामित्र उपस्थित हुए। यहां शिक्षामित्रों ने हाथ में काली पट्टी बांध कर वर्ष 2015 में हाईकोर्ट के द्वारा समायोजन रद्द किए जाने से आहत प्रदेश के मृत 55 शिक्षामित्रों के याद में शहादत दिवस मनाया। इसके बाद मौन धारण कर जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां वक्ताओं ने कहा कि पिछले दिनों लखनऊ में मांगों के समर्थन में गांधीवादी तरीके से आंदोलन कर रहे शिक्षामित्रों के ऊपर लाठी चार्ज करने के बाद उनके ऊपर दर्ज एफआईआर को वापस लिया जाए।
विज्ञापन


शिक्षकों की तरह शिक्षामित्र काम करते है इसलिए उनके समान वेतन मिले। चेतावनी देते हुए कहा कि उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हक की लड़ाई शिक्षामित्र अंतिम दम तक लड़ने के लिए तैयार हैै। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुरारेनाथ कुशवाहा, मंगलचरण, अनुज सिंह, अरविंद सिंह, अमरावती पाल, दिनेश केशरी, गीता मौर्य, साधना सिंह, किरन सिंह, सरिता कुशवाहा  आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed