{"_id":"31d54ad0088db3890223d1c63c9f894a","slug":"enjoy-the-experience-of-elderly-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग लोगों के अनुभव का उठाएं लाभ्ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग लोगों के अनुभव का उठाएं लाभ्ा
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
Updated Sat, 20 Dec 2014 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनटीपीसी सिंगरौली के आवासीय परिसर स्थित संत जोसेफ स्कूल में शनिवार को वृद्ध दिवस मनाया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में बुजुर्गों को समाज की धरोहर बताते हुए उनके अनुभवों का लाभ लेने की बात कहीं गई।
क्रिसमस को वृद्ध जनों को समर्पित करते हुए स्कूली बच्चों ने कई प्रस्तुतियां दी, इससे वृद्धजनों की पुरानी यादें ताजा हो गई। आयोजन में खास तौर पर आमंत्रित किए गए दादा-दादी, नाना-नानी के अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ने की बात कहते हुए बच्चों ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया।
इसमें सुपर नानी नाटक बेहद सराहनीय रहा। नाटक के जरिए बुजुर्गों की सलाह कितनी महत्वपूर्ण होती है, इस बात को स्पष्ट किया गया। बुजुर्गों के लिए खेल का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
छात्रा उप कप्तान काव्या भट्ट ने अपने भाषण में बुजुर्गों को समाज की धरोहर बताया और सभी से उनके अनुभवों का लाभ उठाने तथा उनकी उचित देखभाल के साथ सुरक्षा एवं स्नेह देने का निवेदन किया।
प्रधानाचार्य फादर वाल्टर डिसिल्वा ने बच्चों के साथ सभी को क्रिसमस तथा नए साल की बधाई दी। वार्षिक कार्यक्रम का शुभारंभ वनिता समाज के अध्यक्ष सोमा राय चौधुरी ने दीप प्रज्वलित कर किया।