{"_id":"6901d410dcf01f94990b875d","slug":"engine-of-coal-laden-goods-train-derails-in-sonbhadra-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सोनभद्र में कोयला लदी मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतरा, मची अफरातफरी; जांच कर की जाएगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सोनभद्र में कोयला लदी मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतरा, मची अफरातफरी; जांच कर की जाएगी कार्रवाई
Wed, 29 Oct 2025 02:28 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:28 PM IST
सार
Sonbhadra News: सोनभद्र में बुधवार की सुबह कोयला लदी मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। तीन घंटे कड़ी मशक्कत के बाद इंजन को पटरी पर लाया जा सका।
विज्ञापन
मौके पर अफसर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एनसीएल खड़िया के कोल हैंडलिंग प्लांट (सीएचपी) के समीप डीजल रेल इंजन के बेपटरी होने से कोयला व पावर क्षेत्र के अधिकारियों में खलबली मच गई। सूचना के बाद इंजन को पटरी पर लाने की कोशिश की गई, लेकिन बारिश के चलते काफी देर बाद सफलता मिल सकी।
विज्ञापन
एनसीएल खड़िया की सीएचपी से अनपरा थर्मल पावर प्रोजेक्ट व मेघा पावर प्रोजेक्ट (पूर्व में लैंको) को कोयला की आपूर्ति रेल रैक के जरिए की जाती है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह 9 बजे के करीब लोडिंग प्वाइंट (न्यू सीएचपी) के पास बेहद धीमी गति से आगे बढ़ रहा रेल इंजन डीरेल हो गया।
विज्ञापन
सूचना के बाद अधिकारियों में खलबली मच गई। पावर व कोयला क्षेत्र के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और इंजन को पटरी पर लाने की कोशिश शुरू की गई। बताया जा रहा है कि दोपहर 12 बजे के बाद इंजन को पटरी पर ला दिया गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Cyber Crime: वाराणसी में साइबर अपराध से जुड़े 654 मोबाइल नंबर ब्लॉक, फर्जी कॉल सेंटर के 84 आरोपी हुए गिरफ्तार
अधिकारियों ने बताया कि खड़िया में न्यू व ओल्ड दो सीएचसी से ट्रेन रैक लोडिंग का काम किया जाता है। घटना के चलते नई सीएचसी से लोडिंग प्रभावित रही, लेकिन पुरानी सीएचपी का वैकल्पिक उपयोग किया गया। इसके चलते कोयला ढुलाई पर कोई खास असर नहीं पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि घटना के पीछे की वजहों की जांच की जाएगी। कमी मिलने पर जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन