फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Engaged in hand pumps submersible saith

हैंडपंपों में लगे सबमर्सिबुल हटेंगे

Mon, 28 Mar 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो,अमर उजाला/सोनभद्र Updated Mon, 28 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Engaged in hand pumps submersible saith
पानी की समस्या के कारण घोरावल क्षेत्र में दूर से पानी लाना पड़ता ह
गर्मी शुरू होते ही तहसील क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने लगा है। तालाब, पोखरे, कुंए और हैंडपंप सूखने लगे हैं। समूचे क्षेत्र में पानी को लेकर मचे हाहाकार को एसडीएम ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने संबंधितों को हैंडपंपों में लगे सबमर्सेबुल पंप को निकलवाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


बावजूद इसके उनका निर्देश अमल में नहीं लाया जा रहा। डीएम के आदेश पर एसडीएम गिरजा शंकर सिंह ने 19 मार्च को भेजे निर्देश पत्र में घोरावल कोतवाल, करमा एसओ, राजस्व निरीक्षक घोराव, शाहगंज और शिवद्वार को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सरकारी अथवा निजी हैंडपंपों में लगे सबमर्सेबुल पंपों को निकलवा दें।
विज्ञापन


साथ जिन लोगों ने सरकारी हैंडपंपों में इसे लगा रखा है उनके पंप को जब्त करते हुए कानूनी कार्रवाई करें। उन्होंने खुटहा गांव में लगे हैंडपंपों में सबमर्सेबुल एवं अन्य गांवों में  लगे सबमर्सेबुल पंपों को निकलवाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बावजूद इसके अभी तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है। इसकी वजह से समूचे क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। इसके पहले भी एक मार्च को एसडीएम ने यह निर्देश दिया था। श्याम दुलारी, रीता, सीफा, वकील अहमद, गुलाब का कहना है कि एक माह से पानी की समस्या बढ़ गई है।


दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। जिला पंचायत सदस्य संजूलता, कैलाश, नंदू के घरों से लोगों को पीने का पानी मिल रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई प्रबंध नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed