{"_id":"62b5bfdff402d65d66716805","slug":"encroachment-will-be-removed-up-to-seven-meters-on-both-sides-of-chopan-road-sonbhadra-news-vns6604803114","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोपन रोड पर सड़क के दोनों तरफ सात मीटर तक हटेगा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोपन रोड पर सड़क के दोनों तरफ सात मीटर तक हटेगा अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के चोपन रोड से अतिक्रमण हटाने को लेकर शुक्रवार को एसडीएम रमेश कुमार ने व्यापारियों संग बैठक की। इसमें सभी व्यापारियों से सहयोग का आह्वान किया। सड़क के किनारे से सात मीटर तक अतिक्रमण हटाने की सहमति बनाते हुए 30 जून तक स्वयं अतिक्रमण हटा लेने का समय दिया गया है। ऐसा न करने पर एक जुलाई से प्रशासन स्वयं अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए बाध्य होगा।
बता दें कि चोपन रोड की सड़क पीडब्लूडी के अधीन है। इसे देखते हुए लगभग 25 दिन पूर्व पीडब्लूडी की ओर से चोपन रोड पर हुए अतिक्रमण को हटाने को लेकर सुभाष चौराहा से 400 मीटर दूर तक मध्य सड़क से 45 फीट और 400 मीटर के बाद ओबरा बैरियर तक मध्य सड़क से 50 फीट की दूरी तक नापी कर अतिक्रमण हटाने के लिए लाल निशान लगाया गया था। इस नापी के अंतर्गत कई बड़े दुकान और मकान जद में आए हैं। ओबरा तहसील में हुई व्यापारियों संग बैठक में सड़क के किनारे से सात मीटर दूर तक पूरी तरह अतिक्रमण हटाने की सहमति बनाई गई। अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि चोपन रोड पर सड़क के किनारे बनी सफेद पट्टी से सात मीटर दूर तक अतिक्रमण हटाया जाएगा। बैठक में तहसीलदार सुशील कुमार सहित जीएन पाठक, रामदवन सिंह, वीरेंद्र मित्तल, पंकज गोयल, विनोद, राजेंद्र सिंह, सुशील गोयल, गौरव जैन, किशोरी लाल आदि रहे।