फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Encounter with the police in the kidnapping and murder of a child, two arrested

Sonebhadra: बच्चे का अपहरण कर हत्या मामले में आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक दिन पहले मिला था शव

Sat, 11 Mar 2023 06:17 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 11 Mar 2023 06:17 PM IST
सार

शुक्रवार की रात मिर्ज़ापुर के बगहा गांव से ही बालक अनुराग पाल पुत्र मंगल पाल का शव बरामद हुआ था। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ गांव से पांच मार्च को अपहृत बालक का शव शुक्रवार की रात बरामद हुआ। घटना से गुस्साए लोगों ने पेढ गांव के पास चक्काजाम कर दिया।

विज्ञापन
Encounter with the police in the kidnapping and murder of a child, two arrested
बच्चे का अपहरण कर हत्या मामले में आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, दो गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनुराग पाल के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की रात मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी है। प्रारंभिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया। घायल एक बदमाश की हालत गंभीर है। उधर, मुठभेड़ में घायल बदमाशों को जिला अस्पताल लाने के बाद पूरा परिसर कड़ी सुरक्षा में रहा। किसी को भी उनके पास जाने की इजाजत नहीं थी।

विज्ञापन


एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि अनुराग के पिता की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें से राजेश और इंद्रजीत को गिरफ्तार कर लिया गया था। उनसे पूछताछ में मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के सबेसर गांव निवासी करन यादव उर्फ गोलू, चुनार थाना के बगहा गांव निवासी गणेश प्रताप सिंह, चील्ह थाना क्षेत्र के सागरपुर निवासी लवकुश यादव और मिर्जापुर कोतवाली देहात के नौहा निवासी शिवकुमार दुबे का नाम भी प्रकाश में आया।
विज्ञापन


लवकुश यादव और शिवकुमार को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर शुक्रवार की देर शाम बगहा गांव स्थित तालाब से अपहृत बालक का शव बरामद किया गया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई थीं। इस बीच मुखबिर की सूचना पर घोरावल के भैसवार नहर पुलिया के पास घेरेबंदी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

वहां मौजूद करन यादव उर्फ गोलू और गणेश प्रताप ने पुलिस को देख फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हुए। उनके पैर में गोली लगी है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया। एसपी ने बताया कि बदमाशों के पास दो तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद हुई है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अपहरण के बाद 24 घंटे में ही कर दी थी हत्या

गिरफ्तार किए गए बदमाशों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि राजेश यादव, अमरजीत यादव और इंद्रजीत यादव की मंगल पाल से पुरानी रंजिश चल रही है। इसी विवाद और धन उगाही के मकसद से उन्होंने मंगल के पुत्र अनुराग का अपहरण किया था। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने उनकी खोजबीन शुरू की तो पुलिस से बचने के लिए अगले ही दिन छह मार्च को बालक की हत्या कर दी गई। शव को पटरे में बांधकर बगहां गांव के तालाब में छिपा दिया गया। इसके बाद भी आरोपी पुलिस को गच्चा देते रहे। होली के बाद पुलिस ने जब उनसे सख्ती की तब उन्होंने पूरी घटना की कहानी बताई।

आइसक्रीम दिलाने के बहाने बालक को साथ ले गए थे बदमाश

सोनांचल कांवेंट स्कूल में यूकेजी का छात्र अनुराग काफी होनहार था। बदमाशों ने उसके भोलेपन और मासूमियत का फायदा उठाया। बदमाशों ने पहले उसकी रेकी की। अपराह्न में अनुराग घर के बाहर साइकिल चला रहा था। उसके आसपास कोई नहीं था। इस मौके का लाभ उठाते हुए करन, गणेश व उनके अन्य साथी पास आए।

अपनी बातों में बहलाने के बाद उसे आइसक्रीम व चॉकलेट दिलाने की बात कह अपने साथ बाइक से गांव के बाहर लाए और वहां से सीधे मिर्जापुर के बगहां ले गए। अनुराग को बाइक पर बदमाशों के साथ जाते देख गांव के ही कुछ बच्चों ने देखा था। घंटों बाद बेटे के घर न आने पर मंगल पाल ने जब उसकी खोजबीन शुरू की तो बच्चों ने ही अनुराग को बाइक से लाए जाने की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed