फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Encounter with animal smugglers in Sonbhadra Five miscreants arrested one injured

सोनभद्र में पशु तस्करों से मुठभेड़: पांच बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली; आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

Wed, 02 Apr 2025 02:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 02 Apr 2025 02:32 PM IST
सार

पशु तस्कर चकरिया बॉर्डर के जंगल से जा रहे थे। पुलिस को उनकी सूचना मिल गई थी। कोन और रामपुर बरकोनिया थाने की पुलिस ने जब उन्हें रुकने को कहा तो बदमाश फायरिंग करने लगे।

विज्ञापन
Encounter with animal smugglers in Sonbhadra Five miscreants arrested one injured
पुलिस की गिरफ्त में पशु तस्कर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Encounter in Sonbhadra: सोनभद्र के कोन और रामपुर बरकोनिया थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने बीती रात मुठभेड़ के बाद पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 39 पशु भी मुक्त कराए गए हैं। मुठभेड़ के दौरान एक तस्कर को गोली लगी, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन




मंगलवार की रात करीब 2:30 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ गौ तस्कर चकरिया बॉर्डर के जंगल के रास्ते से पशुओं को बिहार-झारखंड ले जा रहे हैं। इस सूचना पर थाना कोन और थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। 
विज्ञापन


पुलिस को देख तस्करों ने भागने की कोशिश की और उनमें से एक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल तस्कर की पहचान मांची थाना क्षेत्र के पनौरा निवासी कुर्बान अली के रूप में हुई। उसके चार अन्य साथी मांची के सोहदार निवासी रामाधार, राजदेव, वीरभान और मुन्ना अगरिया को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 39 पशुओं को मुक्त कराते हुए पुलिस ने 01 तमंचा, कारतूस भी बरामद किया।

सीओ ओबरा हर्ष पांडेय ने बताया कि तस्करों के खिलाफ थाना कोन में गोवध निवारण और पशु क्रूरता अधिनियम, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

पुलिस टीम में कोन एसओ गोपाल जी गुप्ता, रामपुर बरकोनिया एसओ कमलनयन दुबे, बागेसोती चौकी प्रभारी वंश नारायण राय, चकरिया चौकी प्रभारी मनोज कुमार सिंह, पोखरिया चौकी प्रभारी राहुल पाण्डेय, चौकी प्रभारी चांचीकला हवलदार पाल आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed