फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Employees work better learning tricks

कर्मचारियों ने सीखे कार्य बेहतरी के गुर

Fri, 09 Jan 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Fri, 09 Jan 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
Employees work better learning tricks
एनटीपीसी सिंगरौली के  प्रशासनिक भवन प्रेक्षागृह में चल रहे व्यावसायिक उत्कृष्टता मॉडल आकलन सत्र का शुक्रवार को समापन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि विद्युत गृह के कार्यकारी निदेशक अनुत्तम चौधुरी ने आयोजन को उपयोगी बताया और अधिकारियों-कर्मचारियों को इससे सीख लेकर अपने कार्य को बेहतर बनाने की नसीहत दी।
विज्ञापन

व्यावसायिक उत्कृष्टता विभाग के उप महाप्रबंधक शांतनु कुमार पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद उत्कृष्टता से जुड़े माडल की स्क्रीन पर प्रस्तुति दी गई। बताया गया कि यहां पांचवीं बार कार्य में गुणवत्ता लाने से जुड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आकलन समूह के अधिकारी एस शिवगुरू ने कहा कि इस दौरान अधिकारी-कर्मियों ने काफी कुछ सीखा है। आगे भी तरह के आयोजनों के जरिए सुधार का क्रम जारी रहेगा। अपर महाप्रबंधक एके सक्सेना ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed