{"_id":"62d174fe9b7eb61ce3216f96","slug":"employee-filed-a-case-against-four-including-the-couple-sonbhadra-news-vns664088754","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी ने दंपती समेत चार के खिलाफ दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी ने दंपती समेत चार के खिलाफ दर्ज कराया केस
विज्ञापन
सदर कोतवाली पुलिस ने राबर्ट्सगंज तहसील में तैनात सहायक वासिल बाकी नवीद की तहरीर पर दंपती समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। देर रात तक एसडीएम रमेश कुमार, तहसीलदार सुनील कुमार और तहसील के काफी संख्या में कर्मचारी कोतवाली में डटे रहे। शुक्रवार को पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी रही।
पुलिस ने बताया कि वादी पिपरी थाना क्षेत्र के तुर्रा निवासी विजय शंकर श्रीवास्तव सदर तहसील में सहायक वासिल बाकी नाविद (एडब्लूबीएन) के पद पर तैनात हैं। बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे एक बाकीदार ने अपने कुछ सहयोगियों के साथ तहसील में जमकर हंगामा किया। वादी का कहना है कि उन्होंने रायपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी शंभू को भूमि विकास का बकाया रुपया जमा करने की बात कही तो वह अपने बेटे, पत्नी और एक व्यक्ति के साथ उन्हें और शोयब अहमद सिद्दीकी को गाली देते हुए मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं उन लोगों ने सरकारी कागजात को भी फाड़ दिया। बीच-बचाव करने के लिए तहसील के अन्य कर्मचारी गए तो उनके साथ भी मारपीट करने की कोशिश की। इससे तहसील परिसर में अफरा तफरी मच गई। इस संबंध में कांशीराम पुलिस चौकी इंचार्ज बृजेश दुबे ने बताया कि पीड़ित कर्मचारी विजय की तहरीर पर देवरी गांव निवासी शंभू, उसके बेटे ओम प्रकाश, पत्नी रमावती और बिहार के भभुआ जिले के कमरिया गांव निवासी होरिक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ है। कहा कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।