{"_id":"58960afc4f1c1bce22e80e56","slug":"emphasis-to-building-of-kanhar-roject","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनहर परियोजना के निर्माण में लाएं तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनहर परियोजना के निर्माण में लाएं तेजी
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Sat, 04 Feb 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
कनहर परियोजना का निरीक्षण करते मुख्य अभियंता संग्राम सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माणाधीन कनहर सिंचाई परियोजना के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता व निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की जांच करने सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता ई. संग्राम सिंह शनिवार को दोपहर बाद अमवार पहुंचे। यहां उन्होंने निर्माणाधीन मुख्य बांध, स्पिल्वे से संबंधित ड्राइंग के जरिए हो रहे निर्माण कार्य को देखा और गुणवत्ता की जांच की।
इस बीच मुख्य अभियंता ने स्पिल्वे के विभिन्न ब्लाकों के डाउन स्ट्रीम एवं कुछ ब्लाकों के एप्रेन में टेलीबेल्ट से हो रहे कंक्रीटिंग के कार्यों को देखा। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए एक्सईएन विजय कुमार को निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने कंक्रीटिंग की गुणवत्ता की जांच लैब में की। साथ ही स्पिल्वे के गैलरी के निर्माण कार्यों की जांच की। मुख्य अभियंता ने कुड़वा में निर्माणाधीन टनल व कोलीन डूबा में निर्माणाधीन एक्वाडक्ट के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और गुणवत्तापूर्ण कंक्रीटिंग हो रही है। कनहर सिचाई परियोजना का निर्माण 2018 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। नाबार्ड से धन के लिए पत्राचार किया गया है। उन्होंने मासिक बैठक में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न बिंदुओ पर चर्चा की व वर्षा काल के दौरान संभावित समस्याओं से निपटने पर भी चर्चा की गयी।