{"_id":"5f8aead58ebc3e9b9a4fab02","slug":"emphasis-put-on-assimilating-the-ideas-of-maharaj-agrasen-jayanti-sonbhadra-news-vns5533280145","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराज अग्रसेन के विचारों को आत्मसात करने पर दिया जोर, धूमधाम से मनी जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराज अग्रसेन के विचारों को आत्मसात करने पर दिया जोर, धूमधाम से मनी जयंती
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज उत्तर मोहाल स्थित अरिहंत होटल में महाराज अग्रसेन की जयंती पर पूजन अर्चन करते जैन सम?
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिले में अग्रवाल और मारवाड़ी समाज के लोगों ने शनिवार को महाराज अग्रसेन की जयंती मनाई। इस दौरान महाराज अग्रसेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आरती की और उनके विचारों को आत्मसात कर उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
अग्रवाल समाज की ओर से राबर्ट्सगंज नगर के उत्तर मोहाल स्थित एक होटल में महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई गई। समाज के अध्यक्ष पवन कुमार जैन ने महाराज अग्रसेन के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद आरती की। इस दौरान गोष्ठी में उन्होंने कहा कि समाज के लोग एकजुट होकर मिसाल कायम कर रहे हैं। समाज की ओर से निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की गई थी। इस मौके पर परमेश जैन, रामेश्वर, रमेश थरड, ऋतिक जैन आदि उपस्थित रहे।
मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र एवं सोन महिला शाखा ने राजस्थान भवन में महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई। अध्यक्ष पंकज कानोडिया ने कहा की हम लोग के पूर्वज महाराज अग्रसेन समाज के सभी वर्गों को साथ में लेकर चलते थे। समाज का कोई भी व्यक्ति आता था तो उसकी सहायता अवश्य करते थे। उन्होंने एक रुपये और एक ईंट का नारा दिया था। उनका कहना था की अगर हर कोई एक रुपये देकर भी सहायता करता है तो व्यक्ति को बहुत बड़ी सहायता मिलती है। लेकिन आज अपने लोग ही अपनों का विरोध करते है और आगे बढ़ने से रोकने का हर प्रयास करते हैं तो इन बातों को छोड़कर सबको एकता के साथ एक दूसरे की मदद करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
महिला मंच की अध्यक्ष निशा अग्रवाल ने कहा कि हम लोगों को महाराज जी के आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। इस अवसर पर संरक्षक विजय कानोडिया, मंत्री सचिन अग्रवाल, चंचल अग्रवाल, रवि सर्राफ, शिखर केडिया, तरुण केडिया, रितेश अग्रवाल, अमित गोयल, रमेश गोयल, राकेश जालान, आशीष जालान, रवि केजरीवाल, पायल गोयल, खुशबू खेतान, अनिता कानोडिया, सुनीता सर्राफ आदि उपस्थित रहे।