{"_id":"6530302c31b6bc617d0186cc","slug":"emphasis-on-improving-cleanliness-and-drinking-water-arrangements-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-4817-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सफाई और पेयजल के इंतजामों को बेहतर बनाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सफाई और पेयजल के इंतजामों को बेहतर बनाने पर जोर
विज्ञापन
नगर पंचायत सभागार में बुधवार को चेयरमैन उस्मान अली की अध्यक्षता में नगर पंचायत बोर्ड की बैठक हुई। इसमें सभासदों ने कई अहम प्रस्ताव पेश किए। चर्चा के बाद उन पर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। चेयरमैन ने विकास कार्यों में पारदर्शिता रखते हुए उन्हें जल्द पूरा करने का भरोसा दिलाया।
बैठक में सर्वप्रथम लिपिक अंकित पांडेय ने पूर्व के एजेंडों को पढ़ कर सुनाया। इसके बाद नगर के विभिन्न वार्डों में सीसी रोड, नाली निर्माण, सफाई, डस्टबिन की उपलब्धता, पथ प्रकाश, पेयजल सहित अन्य मुद्दों को सभासदों ने रखा। नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने बताया कि शासन से प्राप्त 15वें वित्त एवं अन्य धनराशि की कार्य योजना पर बैठक में विचार किया गया। इसके साथ ही नगर पंचायत की आय बढ़ाने, संचारी रोग की रोकथाम और आगामी त्योहार पर साफ-सफाई, कूड़ा प्रबंधन, जल संचयन व पेयजल व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई।
दशहरा व अन्य त्योहारों में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सफाई कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। अधिशाषी अधिकारी देवहूति पांडेय ने सभी को आभार जताया। बैठक में सभासद मनोरमा देवी ने वार्ड में नाली सफाई, सड़क व स्ट्रीट लाइट लगाने में तेजी लाने का प्रस्ताव दिया। सभासद दिव्य प्रकाश सिंह ने अपने वार्ड के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों के साथ हनुमान मंदिर के सुंदरीकरण की जरूरत बताई। बैठक में सभासद अनिता बिंद, शांति देवी, डिंपल जायसवाल, नीरज जायसवाल समेत अन्य लोगों की मौजूदगी रही।