{"_id":"5f468ec98ebc3e3cd265af5b","slug":"elephants-demolish-four-houses-in-jhapar-of-chhattisgarh-sonbhadra-news-vns5435936160","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ के झापर मे हाथियों ने गिराया चार किसानों का घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ के झापर मे हाथियों ने गिराया चार किसानों का घर
विज्ञापन
बभनी। हाथियों का उत्पात दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। सीमावर्ती प्रांत छत्तीसगढ़ के झापर मे हाथियों के झुुड ने मंगलवार की रात चार किसानों का घर गिरा दिया और कई किसानों के फसलों को नुकसान पहुंचाया। हाथियों के उत्पात से किसान भयभीत हैं।
यूपी राज्य के सीमा से महज पांच किलोमीटर दूर छत्तीसगढ़ राज्य के झापर गांव मे मंगलवार को हाथियों के झुंड ने चार किसानों के घरो को गिरा दिया। हाथी दिन मे जंगलों मे घुस कर छिप जा रहे है, लेकिन शाम होते हाथियों का झुंड गांव की ओर बस्ती मे घुसकर उत्पात मचाने लगते हैं। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों को जंगलो की तरफ खदेड़ने मे लगी है। जंगल घना और बरसात के कारण हाथियों को खदेडने मे समस्या हो रहा है। वन विभाग से मिली सूचना के अनुसार झापर निवासी पन्नेलाल पुत्र रामधनी, रामनन्द पुत्र बुधदेव, अभय नन्द पुत्र बुधदेव, रामकिसुन पुत्र देवनारायण के मकानों को हाथियों ने क्षति पहुंचाया है। वही किसानों की खड़ी फसल मक्का, धान सहित अन्य फसलो को भी रौंद रहे है। इसके एक दिन पहले सोमवार की रात में रामसूरत, प्रबोधन, परमेश्वर, धनसिंह, राम अधीन का मकान गिरा दिया था। लगातार हाथियों के उत्पात से ग्रामीण भयभीत हो गये है।
हाथी छत्तीसगढ़ सीमा से पांच किमी दुर जंगल मे है। अपनी सीमा पर मे न आ सके इसलिए निगरानी टीम कर रही है।
अवध नारायण मिश्रा,रेंजर बभनी