फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Elephants create ruckus on UP-Chhattisgarh border, demolished two houses, trampled crops

यूपी-छत्तीसगढ़ सीमा पर हाथियों ने मचाया उत्पात, दो मकान गिराए, फसलों को रौंदा

Sun, 08 Aug 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Elephants create ruckus on UP-Chhattisgarh border, demolished two houses, trampled crops
बभनी थाना क्षेत्र छत्तीसगढ़ सीमा से सटे सरना गांव में हार्थियो ने गिराया उजीत पंडो का मकान।संवा? - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र जिले की सीमा से सटे छत्तीसगढ़ के रघुनाथ नगर वन परिक्षेत्र में जंगली हाथियों ने आबादी क्षेत्र में घुसकर उत्पात मचाया। करीब 12 हाथियों के झुंड ने दो मकानों को ध्वस्त कर दिया और किसानों की फसल रौंदते हुए तेजी से यूपी की सीमा में प्रवेश कर गए। बभनी क्षेत्र के रंपाकुरर जंगल और आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट घोषित करते हुए वन विभाग की टीम हाथियों को काबू करने में जुट गई है। हाथियों के रौद्र रूप को देखकर बार्डर इलाके के लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के रघुनाथनगर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरना, गिरवानी, केसारी गांव में शनिवार की आधी रात के बाद अचानक हाथियों का झुंड घुस गया। सरना कोइली पारा निवासी उजीत पंडो और केसारी निवासी रामकेश्वर के घर को गिरा दिया। घर में रखे अनाज को हाथियों ने खाकर खत्म कर दिया। घरों को नुकसान पहुंचाने के बाद हाथियों का झुंड खेतों में घुस गया। अंबिका प्रसाद, प्रसीधन, जगदीश, राजेंद्र प्रसाद, बासुदेव, रामवृक्ष, रविचंद्र, सुबासो, रामसाय, फूलसाय, गीता सरण सहित दर्जनों किसानों के मक्का और धान की खड़ी फसलों को बर्बाद कर दिया। हाथियों का झुंड गिरवानी, केसारी बार्डर के जंगलों में जमा है। हाथियों के गांव की ओर आ जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। संयुक्त वन मंडलाधिकारी श्याम सिंह देव घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़ित परिवारों को मदद पहुंचाई। ग्रामीणों को हाथी से बचाव के उपाय और हाथियों से दूर रहने की सलाह दी। वन क्षेत्र और उससे सटे आबादी इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। वन परिक्षेत्र अधिकारी रघुनाथनगर के नेतृत्व में टीम निगरानी में जुटी है। उधर, छत्तीसगढ़ में हाथियों के उत्पात को देखकर यूपी में सीमावर्ती गांवों के लोग भयभीत हो गए हैं। हाथियों का झुंड बभनी थानाक्षेत्र के रंपाकुरर गांव के समीप जंगलों तक आ पहुंचा है। वन क्षेत्राधिकारी अवध नारायण मिश्रा ने बताया कि हाथियों का झुंड रंपाकुरर के जंगलों तक आने की सूचना मिली है। टीम निगरानी में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed