फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Elephant incurred damage to crops, panic

हाथी ने फसलों को पहुंचाई क्षति, दहशत

Sun, 12 Mar 2017 09:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sun, 12 Mar 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
Elephant incurred damage to crops, panic
खेतों में पहंुचा हाथी
इलाके में जंगली हाथी इन दिनों आतंक का पर्याय बन गया है। एक बार क्षेत्र में दोबारा आए हाथी ने रविवार को परनी गांव में फसलों को जमकर नुकसान पहुंचाया। इससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में उसे भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह जंगल की ओर जाने की बजाय परनी बांध पर जाकर बैठ गया।
विज्ञापन



 म्योरपुर वन रेंज के परनी गांव में रविवार को हाथी ने राम मनोज, कुलदीप, रामनारायण, उदय प्रकाश, रामजनम एवं महेंद्र की फसलों को रौंद दिया। गेहूं की खड़ी फसल को उसने अपनी सूंड़ से उखाड़कर फेका। ग्रामीण उसे भगाने का लगातार प्रयास करते रहे, लेकिन वह नहीं माना। उसने जमकर उत्पात मचाया और फसलों को क्षति पहुंचाई।
विज्ञापन



ग्रामीण इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों को फोन करते रह गए, लेकिन वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। लगातार प्रयास के बावजूद हाथी गांव में नुकसान पहुंचाते हुए परनी बांध पर जा पहुंचा। परनी बांध पर पहुंचकर उसने बांध में छलांग लगा दी और दिन भर वही जमा रहा। ग्रामीण भी उसकी निगहबानी करते रहे कि कहीं वह गांव की ओर वापस न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed