{"_id":"57223da14f1c1be776a9233f","slug":"electritric-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्योरपुर, बभनी में दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्योरपुर, बभनी में दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
Updated Thu, 28 Apr 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
राज्य बिजली बोर्ड ने प्रदेश विद्युत नियामक आयोग को 33 फीसदी तक दरें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नधिरा विद्युत सब स्टेशन से जुड़े म्योरपुर और बभनी ब्लॉक के गांवों में बुधवार से बिजली आपूर्ति ठप है। कटौती के चलते लोग भीषण गर्मी में रात अंधेरे में गुजारने को मजबूर हैं। वहीं दोपहर में उपभोक्ता गर्मी से बिलबिला जा रहे हैं। लोगों ने बिजली विभाग को चेतावनी दी है कि यदि जल्द आपूर्ति बहाल नहीं की जाती है तो सब स्टेशन का घेेराव किया जाएगा।
बभनी पके दर्जनों गावों में दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। एक तो भीषण गर्मी दूसरे में बिजली कटौती लोगों को रुला रही है। क्षेत्र के चपकी, बचरा, भलपहरी, भंवर, आसनडीह, चौना, बैना, दरनखांड, बभनी, असनहर, संवरा, डूभा, नधिरा में लोग बिजली संकट से जूझ रहे हैं। गांव के मोहम्मद इकबाल, सुनील कुमार, कयूम खां कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। कटौती से पानी का भी संकट खड़ा हो गया है। राजेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, कौशल, अनिल कुमार, रामचंद्र, हरीश कुमार ने चेतावनी दी है कि यदि आपूर्ति व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे।
म्योरपुर के देवरी, किरबिल, आरंगपानी, लीलासी, म्योरपुर, रासपहरी, गोविंदपुर, खैराही गांव में बुधवार से ठप विद्युत आपूर्ति गुरुवार को ही बहाल नहीं हो सकी थी। गांव के रमेश, राकेश, कौशल, अमरकेश सिंह, सुजीत सिंह, शमशुद्दीन का कहना है कि बिजली कटौती से लोग बेहाल हैं। म्योरपुर इलाके में लगे आरओ प्लांट भी विद्युत आपूर्ति ठप होने से बंद पड़े हैं। इससे लोगों को पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। लोगों को हैंडपंपों या टैंकरों से कड़ी धूप में पानी लेने के लिए विवश होना पड़ रहा है। बिजली विभाग के अवर अभियंता रामलाल ने बताया कि 33 हजार केवी विद्युत आपूर्ति में फाल्ट है। मरम्मत का काम जारी है। जल्द आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।