{"_id":"673e2ea1039fecf0cd078b94","slug":"electrification-work-in-bsnl-tower-was-not-completed-the-complainants-electricity-was-cut-off-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-120688-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बीएसएनएल टॉवर में विद्युतीकरण का काम पूरा नहीं किया, शिकायतकर्ता की ही बिजली कटवा दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बीएसएनएल टॉवर में विद्युतीकरण का काम पूरा नहीं किया, शिकायतकर्ता की ही बिजली कटवा दी
विज्ञापन
नगवां ब्लॉक के सरईगाढ में लगे बीएसएनएल के टॉवर में बिजली निगम को खंभा, ट्रांसफार्मर व मीटर लगाकर बिजली कनेक्शन देना है। बिजली निगम के अधिकारियों की तरफ से मौके पर सारा काम पूरा होने तथा सिर्फ मीटर लगाए जाने की बात कही जा रही है।
जबकि मौके की पड़ताल पर कोई काम नहीं मिला। यही नहीं एक शिकायतकर्ता की बिजली भी बकाए में काट दी गई। शिकायतकर्ता विजयराम पांडेय तथा वेदव्यास मौर्य ने नगवां ब्लॉक के सरईगाढ़ में लगे बीएसएनएल टॉवर में विद्युतीकरण के संबंध में शिकायत की है।
बताया कि सरईगाढ़ गांव में बीएसएनएल के टॉवर लगा है। पहले 2जी का टॉवर लगा था। अब उसे 4जी के रूप में अपग्रेड किया गया है। पहले वैकल्पिक व्यवस्था से टॉवर का संचालन होता था। अब टॉवर के संचालन के लिए बिजली कनेक्शन की जरूरत है।
विज्ञापन
इसके लिए बीएसएनएल की तरफ से एक लाख 40 हजार रुपये बीते फरवरी माह में ही जमा कर दिया गया है। मगर 10 माह बीतने के बाद भी टॉवर का बिजली कनेक्शन नहीं हो सका है।
बिजली निगम को खंभा, ट्रांसफार्मर व मीटर लगाते हुए कनेक्शन देना है। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक जब शिकायत निस्तारण के संबंध में एक्सईएन रॉबर्ट्सगंज से जानकारी की गई तो उनका कहना था कि मौके पर सब काम करा दिया गया है।
अब सिर्फ मीटर लगाना शेष रह गया है। जब बुधवार को मौके पर पड़ताल की गई तो सारे दावों की पोल खुल गई। मौके पर कोई काम होना नहीं पाया गया। यहीं नहीं निगम के अधिकारियों ने शिकायतकर्ता वेदव्यास के घर का कनेक्शन बिजली बिल बकाया दिखाकर कटवा दिया। उस पर करीब 80 हजार का बिल बकाया है। उनका आरोप है कि उससे भी ज्यादा बकाया वालों पर कार्रवाई नहीं की गई है।
सरईगाढ़ में लगे बीएसएनएल टॉवर के विद्युतीकरण के लिए 10 माह पहले धनराशि जमा कर दी गई है, मगर अभी तक विद्युतीकरण का कार्य नहीं हो सका है। इससे उपभोक्ताओं को नेटवर्क की सुविधा नहीं मिल पा रही है। -
धर्मेंद्र कुमार सिंह, एसडीओ-बीएसएनएल।
सरईगाढ़ स्थित बीएसएनएल टॉवर के विद्युतीकरण की कवायद चल रही है। एक-दो दिन में पोल व ट्रांसफार्मर लगाकर कनेक्शन दे दिया जाएगा। - प्रदीप गुप्ता, एसडीओ-पन्नूगंज क्षेत्र।