फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   electriciy employee will get seventh pay commission benefit

िजली कर्मियों को भी सातवें वेतन का लाभ

Tue, 03 Jan 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Tue, 03 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
 सूबे के विद्युत विभाग अभियंताओं और कर्मियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ देने की कवायद तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के निदेशक मंडल की तरफ से सोमवार को इसके लिए चार सदस्यीय समिति गठित कर दी गई। अगुवाई पीसीएल के एमडी को सौंपी गई है। समिति, विभिन्न कर्मचारी संगठनों से  प्राप्त प्रस्ताव-प्रत्यावेदनों पर आवश्यक विमर्श के बाद सामूहिक रिपोर्ट  तैयार करेगी और इसी आधार पर जरूरी संस्तुति-अनुशंसा करते हुए 75 दिनों के भीतर आख्या निदेशक मंडल को सौंप देगी।
विज्ञापन


इसके आधार पर जो भी वेतन और भत्ता  पुनरीक्षित होगा, उसे निदेशक मंडल की मंजूरी के बाद, एक जनवरी 2016 से लागू  कर लाभ देने का काम शुरू कर दिया जाएगा।बताते चलें कि पीसीएल और  उसकी सहयोगी कंपनियां राज्य विद्युत वितरण निगम, राज्य विद्युत उत्पादन  निगम में 35 से 40 हजार  अभियंता-कर्मचारी कार्यरत हैं। इन सभी को सातवें  वेतन आयोग का लाभ दिया जाना है। यह लाभ उन्हें जल्द मिलना शुरू हो जाए,  इसके लिए पीसीएल के निदेशक मंडल की तरफ से सोमवार को, समिति गठित करने की  सूचना जारी कर दी गई। एमडी को समिति का अध्यक्ष, निदेशक कार्मिक प्रबंध एवं  प्रशासन, निदेशक वित्त और महाप्रबंधक औद्योगिक संबंध को सदस्य बनाया गया  है।
विज्ञापन


कहा गया है कि समिति सातवें वेतन आयोग की संस्तुति-अनुशंसा के लिए  कर्मचारी संगठनों से प्रत्यावेदन एवं प्रस्ताव लेकर उस पर विचार करेगी।इस  विचार के आधार पर जो भी निष्कर्ष निकलेगा, उसमें सभी संगत पहलुओं का समावेश  करते हुए समिति रिपोर्ट सौँप देगी। उधर, राज्य विद्युत परिषद जूनियर  इंजीनियर संगठन के केंद्रीय महासचिव वरींद्र शर्मा ने कहाकि उनका संगठन  सातवें वेतन आयोग के अंतर्गत वेतन-भत्ता पुनरीक्षण के लिए जल्द ही प्रत्यावेदन-प्रस्ताव समिति को सौंप देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed