फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electricity workers will celebrate anti-privatization day today

Sonebhadra News: बिजली कर्मचारी आज मनाएंगे निजीकरण विरोधी दिवस

Thu, 12 Dec 2024 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers will celebrate anti-privatization day today
ओबरा। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर सभी ऊर्जा निगमों के बिजली कर्मचारी और अभियंता 13 दिसंबर को निजीकरण विरोधी दिवस मनाएंगे। कार्यालय समय के बाद सभा करेंगे। निजीकरण के फैसले पर विरोध दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के पदाधिकारी राजीव सिंह, जितेंद्र सिंह, गिरीश पांडेय, महेंद्र राय, सुहैल आबिद आदि ने कहा कि प्रबंधन ने अनावश्यक तौर पर निजीकरण का निर्णय लेकर ऊर्जा निगमों में औद्योगिक अशांति का वातावरण बना दिया है। बिजली कर्मचारी शांतिपूर्वक बिजली व्यवस्था बेहतर बनाने में लगे हुए थे लेकिन अब प्रबंधन इसे पटरी से उतारने पर तुला हुआ है। संघर्ष समिति ने कहा कि दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम से वर्ष 2023-24 में प्रति यूनिट 4.47 रुपये मिल रहे हैं, जबकि निजी क्षेत्र की टोरेंट कंपनी से आगरा शहर में पावर काॅरपोरेशन को 4.36 रुपये प्रति यूनिट मिला है। फिर भी निजीकरण के ऐसे विफल प्रयोग को पावर कार्पोरेशन प्रबंधन क्यों बिजली उपभोक्ताओं पर थोपना चाहता है, यह समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed