फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electricity workers get the benefit of cashless medical scheme

विद्युत कर्मियों को मिले कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ

Fri, 14 Jan 2022 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers get the benefit of cashless medical scheme
विद्युत कार्यालय सहायक संघ ने शुक्रवार को अनपरा परियोजना प्रबंधन को उत्पादन निगम के एमडी के नाम पत्रक सौंपकर सेवानिवृत्त विद्युत कर्मियों व उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

संघ के संगठन सचिव मो. नाजिम ने आरोप लगाया कि ऊर्जा निगमों में लागू चिकित्सा प्रतिपूर्ति नियमावली में तमाम विसंगतियां हैं। निगमों के मान्यता प्राप्त चिकित्सालयों में सेवानिवृत्त विद्युत कर्मियों व उनके आश्रितों के उपचार में निर्धारित दर को दरकिनार कर मनमाना वसूली की जा रही है। इससे विद्युत कर्मियों व पेंशनरों में भारी असंतोष है। उन्होंने कहा कि उप्र सरकार ने राज्य कर्मियों व पेंशनरों के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना लागू की है। लेकिन संबंधितों को उसका लाभ नहीं मिल रहा है। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सेवारत व सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों सहित उन पर आश्रित परिजनों व पारिवारिक पेंशनरों को चिकित्सा नियमावली-2021 के तहत उपचार कराये जाने की मांग की। इस मौके पर डीएन द्विवेदी, देवेंद्र कुमार, पंकज कुमार, अशोक कुमार, मनीष चौधरी, मो. शरीफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed