{"_id":"68e02ed4e24845354205383f","slug":"electricity-supply-to-the-district-court-remained-disrupted-for-two-and-a-half-hours-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-135361-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ढाई घंटे गुल रही जिला न्यायालय की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ढाई घंटे गुल रही जिला न्यायालय की बिजली
विज्ञापन
सोनभद्र। छपका से हाइडिल होते हुए जिला न्यायालय जा रही 33 केवी की लाइन में शुक्रवार को सुबह फाल्ट हो गया। इस वजह से जिला न्यायालय की आपूर्ति करीब ढाई घंटे प्रभावित रही। फाल्ट दुरुस्त करने के बाद आपूर्ति बहाल की गई।
बिजली निगम के अधिकारियों की मानें तो छपका से 33 केवी लाइन हाइडिल उपकेंद्र आई है। यहीं से जिला न्यायालय के लिए 33 लाइन गई है। शुक्रवार की सुबह 10 बजकर दो मिनट पर जिला न्यायालय जाने वाली लाइन में फाल्ट की वजह से ब्रेकडाउन हो गया। इससे जिला न्यायालय परिसर की आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई।
हाइडिल उपकेंद्र के अवर अभियंता धर्मेन्द्र पटेल ने बताया कि ब्रेकडाउन की वजह से जिला न्यायालय की आपूर्ति दो घंटे से अधिक समय तक बाधित रहीं। मरम्मत कार्य कराते हुए दोपहर में सवा 12 बजे के बाद जिला न्यायालय की आपूर्ति बहाल हुई। करीब ढाई घंटे तक बिजली नहीं होने से न्यायालय से जुड़े कई कार्य प्रभावित रहे। एक्सईएन एसबी ठाकुर ने बताया कि युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य कराते हुए फाल्ट सही करा दिया गया।