{"_id":"66df4cdc362e5a272105e474","slug":"electricity-supply-from-baheri-feeder-will-be-disrupted-for-a-week-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-117721-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: एक हफ्ते बाधित रहेगी बहेरी फीडर से बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: एक हफ्ते बाधित रहेगी बहेरी फीडर से बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
घोरावल क्षेत्र में बिसरेखी पॉवर हाउस से जुड़े बहेरी फीडर से बिजली आपूर्ति 7 दिनों तक प्रभावित रहेगी। एसडीओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए बिसरेखी पॉवर हाउस के बहेरी फीडर की लाइन मेंटेनेंस का कार्य 7 दिनों तक चलेगा।
लाइन मेंटेनेंस के तहत जर्जर तारों, पुराने जर्जर खंभों को बदलने के साथ ही विद्युत तारों को बाधित करने वाले पेड़ों की छंटाई का कार्य किया जा रहा है।
इसलिए 10 से 16 सितंबर तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बहेरी फीडर से जुड़े ग्रामीण इलाकों देवगढ़, बर्दिया, हिरनखुड़ी, धरसड़ा, मरसड़ा, खड़देउर, बर कन्हरा समेत करीब 25 गांवों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उपभोक्ता सुबह 10 बजे तक अपने जरूरी काम कर लें।