फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   electricity

अनपरा परियोजना की तीसरी इकाई के चालू होने के आसार नहीं

Fri, 21 Aug 2020 03:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
electricity
अनपरा। उत्पादन निगम की 2630 मेगावाट की अनपरा तापीय परियोजना की 210 मेगावाट की तकनीकी कारणों से एक सप्ताह से बंद तीसरी इकाई के चालू होने के आसार नजर नहीं आ रहे है। प्रबंधन के अनुसार, 12 अगस्त को जनरेटर बेयरिंग में फाल्ट आने से इसे बंद किया गया था। जिसका कारण सामान की उपलब्धता न होना बताया जा रहा है। अनपरा डी परियोजना की सातवीं इकाई 9 माह से पहले ही बंद चल रही है ऐसे में तीसरी इकाई के सामानो की उपलब्धता नहीं होने के कारण परियोजना की दोनों इकाईयों से उत्पादन ठप है। प्रदेश में सस्ती बिजली देने वाली अनपरा डी की सातवीं इकाई के जनरेटर में आग लगने से यह इकाई बंद पड़ी है जिसके सामानों की उपलब्धता भी अभी तक नहीं हो पायी है। प्रबंधन की मानें तो अभी एक सप्ताह का समय और लग सकता है। इस दौरान अनपरा परियोजना की 210 मेगावाट की पहली व दूसरी इकाई से क्रमश: 136 व 137 मेगावाट, 500 मेगावाट की चौथी व पांचवी इकाई से क्रमश: 391 व 477 मेगावाट तथा अनपरा डी परियोजना की छठवीं इकाई से 481 मेगावाट का विद्युत उत्पादन किया जा रहा था। प्रदेश में बिजली की डिमांड 14 हजार मेगावाट बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed