{"_id":"652ede4580bbf5bc850d46a4","slug":"electricity-production-starts-from-12th-unit-of-obra-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-4788-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ओबरा की 12वीं इकाई से बिजली उत्पादन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ओबरा की 12वीं इकाई से बिजली उत्पादन शुरू
विज्ञापन
तापीय परियोजना ओबरा की 200 मेगावाट क्षमता वाली 10वीं और 12वीं इकाई सोमवार को तकनीकी ख़राबी के कारण बंद हो गई। दो इकाइयों के बंद होने से परियोजना का बिजली उत्पादन लड़खड़ा गया। आधे घंटे कड़ी मशक़्क़त के बाद अभियंताओं ने बारहवीं इकाई को पुनः लाइटअप कर रात क़रीब साढ़े दस बजे इकाई से उत्पादन शुरू करा दिया।
ओबरा तापीय परियोजना की दसवीं इकाई सोमवार की दोपहर तकनीकी ख़राबी के कारण बंद करनी पड़ी। कुछ देर बाद ही परियोजना की बारहवीं इकाई भी जनरेटर में आई ख़राबी से बंद हो गई। अभियंताओं ने दोनों इकाइयों को लाइटअप करने का प्रयास शुरू कर दिया। क़रीब आधे घंटे बाद परियोजना की बारहवीं इकाई लाइटअप कर देर रात 10:32 बजे उत्पादन शुरू कर दिया गया।
वहीं दसवीं इकाई में आई खराबी को दूर कर इकाई को लाइटअप करने का प्रयास युद्धस्तर पर जारी है। इकाई से मंगलवार देर रात तक उत्पादन शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। शाम तक ओबरा बी तापीय परियोजना की इकाई संख्या 09 से 136 मेगावाट, 11 से 120 मेगावाट, 12 से 132 और 13 से 136 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था।