फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electricity engineers' movement continues

बिजली अभियंताओं का आंदोलन जारी

Mon, 21 Mar 2022 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Electricity engineers' movement continues
ओबरा। तापीय परियोजना ओबरा के ऊर्जा भवन पर बिजली अभियंताओं एवं जूनियर इंजीनियरों ने सोमवार को भी इंजीनियर धीरज कुमार वर्मा के नेतृत्व में सविनय अवज्ञा आंदोलन जारी रखते हुए संयुक्त प्रदर्शन किया। कहा कि अपने पूरे कार्यकाल के दौरान उत्तर प्रदेश ऊर्जा निगमों के वर्तमान उच्च प्रबंधन द्वारा सस्ती बिजली उपलब्ध कराने वाले विद्युत उत्पादन गृहों को ठप किये जाने की साजिश की जा रही है। ऊर्जा प्रबंधन ने मनमानी और तानाशाहीपूर्ण तरीके से एकतरफा निर्णय कर कर्मचारी सेवा नियमावली में प्रतिगामी परिवर्तन किये हैं, जिससे कर्मचारियों की सेवा शर्तों पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। विरोध सभा में राजीव झा, धीरज वर्मा, सुबोध द्विवेदी, अभय प्रताप सिंह, नवीन चावला, अशरफ, रवि कुरील, आनंद, योगेंद्र मौर्य, प्रभात शर्मा, ज्ञानेंद्र, बृजेश यादव, श्रीकांत वर्मा, आरके सिंह, अजय प्रसाद, सुनील गिरी, आनंद, संतोष यादव, पवन वर्मा, पंकज सहानी, रोविन सिंह, गोपाल प्रसाद, अरुण चौरसिया, अमित यादव, पवन वर्मा, अजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मांगों को लेकर जारी है जेई संघ का प्रदर्शन
अनपरा। तापीय परियोजना में कार्यरत जेई संगठन के पदाधिकारियों का अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन अब भी जारी है। सोमवार को सभी जेई व अभियंता संघ के पदाधिकारी परियोजना गेट पर एकत्रित होकर उच्च स्तर तक फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में मौजूद सभी पदाधिकारियों ने परियोजना प्रबंधनों में धांधली और संघ के पदाधिकारियों के बीच भय का माहौल बनाने का आरोप लगाया। इस दौरान अभियंता संघ से अभिषेक बरनवाल, राकेश सचान, अखिलेश वैश्य, राजीव कुमार, नरेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार व जेई संघ से सचिन राज, सत्यम यादव, धर्मेंद्र सिंह, केंद्रीय महासचिव अनूप कुमार वर्मा, सचिन कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed