फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electricity demand increased by 1000 MW in a day

एक दिन में 1000 मेगावाट बढ़ी बिजली की मांग

Sat, 14 Aug 2021 08:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 08:05 PM IST
विज्ञापन
Electricity demand increased by 1000 MW in a day
शक्तिनगर। बारिश का क्रम थमते ही प्रदेश में एक बार फिर से बिजली की मांग में इजाफा शुरू हो गया है। शनिवार की सुबह के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के अंतराल में सूबे में बिजली की मांग में एक हजार मेगावाट से अधिक का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 21674 मेगावाट दर्ज की गई थी, जबकि शनिवार सुबह यह आंकड़ा बढ़कर 22720 मेगावाट के स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले बृहस्पतिवार सुबह तक यह 20684 मेगावाट था। बिजली की मांग में उतरोत्तर वृद्धि को देखते हुए थर्मल बैकिंग रोककर सभी इकाइयों को फुल लोड पर संचालित किया जा रहा है। इसके बाद भी रोस्टर के अनुरूप विद्युत आपूर्ति करने के लिए पावर कारपोरेशन को बिजली का आयात करना पड़ रहा है। ऊर्जांचल सहित प्रदेश के विभिन्न इलाकों में की जा रही आपात कटौती के कारण उमस भरी गर्मी में नागरिकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। शनिवार शाम तक अनपरा ए से 495, बी से 888, डी से 483 और लैंको परियोजना से 1062 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया जा रहा था। मौसम के मिजाज को देखते हुए बिजली की मांग में और वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में सभी की निगाहें अनपरा डी की दूसरी इकाई के उत्पादनरत होने पर टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed