फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electricity block in 21 hours to 18 villages

21 घंटे से 18 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप

Wed, 31 Oct 2018 11:59 PM IST
sonbhadra news
sonbhadra news Updated Wed, 31 Oct 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
Electricity block in 21 hours to 18 villages
electric
केकराही। राबर्ट्सगंज ब्लॉक के भरूहा बिजली फीडर से जुड़े करीब 18 गांवों में पिछले 21 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। दूसरे दिन बुधवार को दिन भर बिजलीकर्मी फाल्ट का पता लगाने में जुटे रहे। लेकिन शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। इस नाते उपभोक्ताओं को अंधेरे में गुजर बसर करना पड़ रहा है।  
विज्ञापन

रात करीब नौ बजे पसही विद्युत उपकेंद्र से जुड़े भरुहा फीडर से बकाही, सिरसिया, पिपरा, भदोही, खैराही, ऐलाही, भरुहा, जड़ेरूआ, खैरपुर समेत करीब 18 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घंटों बीतने के बाद भी आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो उपभोक्ताओं ने बिजली कर्मियों को सूचना दी। बुधवार की अलसुबह से ही बिजली कर्मी फाल्ट का पता लगाने में जुट गए। दोपहर 12 बजे बिजली कर्मियों ने फाल्ट को सही कर आपूर्ति बहाल की, लेकिन तत्काल गुल हो गई। उपभोक्ता राजकुमार, मनोज कुमार, रवि, सोनू, कृष्ण  कुमार, रामजी, रामआसरे, पप्पू ने कहा कि जर्जर बिजली के तार, खंभें के चलते अक्सर बिजली आपूर्ति ठप रहती है। पूर्व में कई बार जर्जर तारों को बदलने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को मांगपत्र दिया गया है, लेकिन अभी तक तारों को बदला नहीं गया। इस नाते अक्सर तार टूट कर गिरते है और आपूर्ति बाधित रहती है। इस संबंध में एसएसओ राजेश कुमार ने बताया कि तार टूटने से आपूर्ति बाधित है। तार जोड़ कर जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। शाम छह बजे तक बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed