फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electric pole installed in the field without consent

Sonebhadra News: सहमति के बिना खेत में लगा दिए बिजली का पोल, प्रदर्शन

Sun, 23 Jul 2023 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
Electric pole installed in the field without consent
सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक के रासपहरी गांव में रविवार को काश्तकारों की बिना सहमति के बिजली के पोल गाड़े जाने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना था कि विभाग ने मनमानी करते हुए जबरन उनके खेत में खंभे गाड़ दिए गए हैं। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि नधिरा सब स्टेशन के लिए पिपरी से ले जाए जा रहे 33 हजार विद्युत क्षमता के आपूर्ति के लिए खंभों को किसानों की बिना सहमति के ही उनकी जमीनों में खड़ा किया जा रहा है। जब ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं तो विभाग पुलिस की मदद से जबरन खंभे लगवा रहा है। ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि पूर्व में जिस रूट से विद्युत खंभे ले जाए गए हैं, उस रूट से न ले जाकर चौराहे के ऊपर से खंभे को करीब एक किलोमीटर डाइवर्ट कर ले जाना उचित नहीं है। रविवार को ही एसडीओ की मौजूदगी में सहमति बनी थी कि खंभों को दूसरे रास्ते से ले जाया जाएगा। बाद में ग्रामीण अपने घर चले गए तो विभाग ने जबरन खंभे लगा दिए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से तत्काल जांच कराकर उनके खेतों से खंभों को हटाने की मांग की है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों में प्रधान प्रतिनिधि रामदयाल प्रजापति, सुदामा प्रजापति, रामचंद्र, अजय सिंह, जगदीश प्रजापति, रामजीत, पतिराज, बेचन, रामवृक्ष, वंशबहादुर, रामजन्म व रमेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed