फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Elections in five gram panchayats will be held on May 9

पांच ग्राम पंचायतों मे नौ मई को होगा चुनाव

Thu, 29 Apr 2021 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Elections in five gram panchayats will be held on May 9
सोनभद्र। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल ने बताया कि जिन प्रधान प्रत्याशियों की मृत्यु हो जाने के कारण निर्वावाचन अधिकारियों द्वारा प्रधान पद का मतदान रद्द कर दिया गया था, ऐसे रद्द प्रधान पदों का निर्वाचन नौ मई को होगा। उन्होने बताया कि 30 अप्रैल की सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन और उसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। एक मई की सुबह आठ बजे से तीन बजे तक उम्मीदवारी वापस लेने और इसके बाद कार्य की समाप्ति तक प्रतीक चिन्ह आवंटित किया जाएगा। 09 मई की सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। 11मई को मतगणना होगी।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राबर्ट्सगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत तरावां, घोरावल के ग्राम पंचायत गुरेठ, चतरा के ग्राम पंचायत करमाव, नगवां के ग्राम पंचायत सराईगढ़ और कोन ब्लाक के ग्राम पंचायत धरौंधी में ग्राम प्रधान पद का चुनाव नहीं हो सका है। ऐसे उम्मीदवार के लिए जिनका नाम निर्देशन मतदान रद्द किए जाने के समय वैध रहा हो पुन: नाम निर्देशन आवश्यक नहीं होगा। कोई ऐसा व्यक्ति जिसने मतदान रद्द किये जाने के पूर्व नियम 70 के अधीन उम्मीदवारी से अपना नाम वापस लेने का नोटिस दिया हो, इस प्रकार से मतदान रद्द किये जाने के पश्चात् नाम निर्देशित किये जाने के निमित्त पात्र न होगा। शेष प्रक्रियाए उपर्युक्त समय सारणी के अनुसार पूर्व निर्धारित स्थान पर यथावत सम्पन्न की जायेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed