Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Attention passengers! Buses for the Mirzapur route will be available under the flyover, not on the roadways premises.

Sonebhadra News: यात्रीगण ध्यान दें! रोडवेज परिसर नहीं, फ्लाईओवर के नीचे मिलेंगी मिर्जापुर रूट की बसें

Sun, 01 Nov 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Attention passengers! Buses for the Mirzapur route will be available under the flyover, not on the roadways premises.
वाराणसी-श​क्तिनगर हाईवे के काशीमोड़ पर पटरी से बस पकड़ते यात्री। संवाद - फोटो : Archive
सोनभद्र। साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से यात्री सुविधाओं से युक्त रोडवेज बस स्टेशन का भवन तो बना दिया गया, लेकिन मिर्जापुर रूट के यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। मिर्जापुर और प्रयागराज की ओर जाने वाली कई परिवहन निगम की बसें बस स्टेशन के अंदर जाने के बजाय फ्लाईओवर के नीचे से संचालित हो रही हैं। इससे यात्रियों को सड़क किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। यहां न बैठने की व्यवस्था है और न ही पेयजल व शौचालय की सुविधा। इस अव्यवस्था को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने पूर्व में ज्ञापन देकर सवाल उठाए थे, लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। जिले के विभिन्न हिस्सों से रॉबर्ट्सगंज होते हुए मिर्जापुर रूट पर सोनभद्र डिपो, विंध्यनगर डिपो, मिर्जापुर, जीरो रोड और प्रयागराज सहित अन्य डिपो की बसों का संचालन होता है। बसों का संचालन रॉबर्ट्सगंज रोडवेज बस स्टेशन से होकर किए जाने का निर्देश है। एक साल पहले सोनभद्र दौरे पर आए परिवहन निगम के अधिकारी फ्लाईओवर के नीचे रोडवेज बसों के ठहराव पर नाराजगी भी जता चुके हैं। इसके बावजूद वहां से बसों का संचालन जारी है। मिर्जापुर जाने वाले यात्री अरविंद कुमार और रॉबर्ट्सगंज की रमावती देवी का कहना है कि इस रूट की बसें फ्लाईओवर के नीचे मिलती हैं। रोडवेज बस स्टेशन जाने पर भी उन्हें फ्लाईओवर के नीचे से बस पकड़ने के लिए कहा जाता है। वहां सुविधाएं नहीं होने से परेशानी होती है। यात्रियों ने परिवहन निगम के अधिकारियों से मिर्जापुर रूट की बसों का ठहराव बस स्टेशन परिसर में कराने की मांग की है। इसी मुद्दे को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने पिछले वर्ष दिसंबर में तत्कालीन एआरएम विश्राम सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था। संगठन ने सभी रूटों की रोडवेज बसों का संचालन बस स्टेशन परिसर से कराने की मांग की थी। संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने करोड़ों रुपये खर्च कर आधुनिक बस स्टेशन बनाने के बावजूद बसों का बाहर से संचालन होने पर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि फ्लाईओवर के नीचे बसें खड़ी होने से जाम लगता है और कई बार एंबुलेंस भी फंस जाती हैं। व्यापारियों के विरोध के बावजूद बसों का संचालन फ्लाईओवर के नीचे से बंद नहीं हुआ है। औद्योगिक क्षेत्र अनपरा में रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। औड़ीमोड़ और काशीमोड़ से हर 20 मिनट में बसें गुजरती हैं, लेकिन यात्रियों के इंतजार के लिए न बस अड्डा है और न यात्री शेड। मजबूरन लोग खुले आसमान के नीचे हाईवे की पटरियों पर खड़े होकर बसों का इंतजार करते हैं। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां दूसरे जिलों और प्रांतों के कई लोग परिवार सहित रहते हैं। इसके बावजूद यात्रियों के लिए पेयजल और शौचालय की व्यवस्था नहीं है। बसों में चढ़ने-उतरने के दौरान हादसों का खतरा भी बना रहता है। त्योहारों पर भीड़ बढ़ने से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की परेशानी और बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यात्री शेड और बस अड्डे की मांग कई बार उठाई गई, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने परिवहन विभाग और प्रशासन से औड़ीमोड़ व काशीमोड़ पर यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। अनपरा के काशीमोड़ पर महिलाओं के प्रतीक्षालय और शौचालय का निर्माण पूर्व में ग्राम पंचायत की ओर से कराया गया था। इसकी मरम्मत नगर पंचायत ने कराई थी। नियमित सफाई और देखरेख के अभाव में भवन जर्जर हो गया है और शौचालय में गंदगी है। इससे महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर पंचायत की ओर से काशीमोड़ पर यात्री प्रतीक्षालय बनाया गया है, लेकिन नियमित सफाई नहीं होने से वहां गंदगी रहती है। पेयजल की भी व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा बसें प्रतीक्षालय के सामने नहीं रुकती हैं, जिससे यात्री वहां इंतजार नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed