फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Election for the post of BDC and Gram Panchayat member tomorrow

बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य पद पर चुनाव कल

Thu, 10 Jun 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Election for the post of BDC and Gram Panchayat member tomorrow
जिले में 12 जून को 83 बूथों पर क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान होगा। निर्वाचन आयोग की तरफ से चुनाव संबंधित लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह ने बताया कि 29 अप्रैल को जिले के 629 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान पद के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य के साथ जिला पंचायत सदस्य पद पर मतदान हुआ था। उस दौरान ग्राम पंचायत सदस्य के 1137 पद रिक्त रह गये थे। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से रिक्त पदों पर 12 जून को मतदान कराया जाना तय हुआ है। उन्होंने बताया कि 882 पदों पर ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। 12 जून को 154 ग्राम पंचायत सदस्य और सात क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) पद के लिए मतदान होगा। 14 जून को मतगणना कराई जाएगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव के बाद भी ग्राम पंचायत सदस्य के 101 पद अब भी खाली रह जाएंगे। कारण कि यहां ग्राम पंचायत सदस्य पद पर चुनाव के लिए एक भी नामांकन पत्र नहीं दाखिल हुए हैं। चुनाव के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed