फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Elderly spoke to DM: Sir, even after registration, pension is not coming

डीएम से बोले बुजुर्ग: साहब, पंजीकरण के बाद भी नहीं आ रही पेंशन

Sat, 01 Oct 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Elderly spoke to DM: Sir, even after registration, pension is not coming
दुद्धी तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जन समस्या सुनते डीएम चंद्र विजय सिंह। संवाद - फोटो : SONBHADRA
जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जिले की तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। दुद्धी में मौजूद डीएम से 11 लोगों ने पंजीकरण के बाद भी वृद्धा पेंशन न मिलने की शिकायत की। डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को कड़ी हिदायत हुए मामले की जांच कर निस्तारण का निर्देश दिया। इस दौरान कुल 75 मामलों में से दस का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

डीएम चंद्र विजय सिंह ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से कराने के साथ ही क्षेत्रों में भी टीम भेजकर कराएं। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाए। जो मामले एक या दो दिन के अंदर निस्तारित नहीं होंगे, उनका निस्तारण उच्च स्तरीय अधिकारी मौके पर जाकर करेंगे। एसडीएम शैलेंद्र मिश्र, डीडीओ शेषनाथ चौहान, पीडी आरएस मौर्या, डीपीआरओ विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, सदर तहसील में सीडीओ सौरभ गंगवार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। क्षेत्रों में टीम भेजकर प्रकरणों का निस्तारण कराया गया। कुल 51 में से आठ प्रकरणों का निस्तारण कराया गया। ग्राम पंचायत कनेटी की रीता ने गांव में फर्जी काम कराकर भुगतान निकालने का आरोप लगा। धोबही के दिनेश, राजेश, विकास, सूरज आदि ने काम के महीनों बाद भी मजदूरी न मिलने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोरावल में एडीएम नमांमि गंगे आशुतोष दुबे व एसडीएम श्याम प्रताप सिंह की मौजूदगी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 54 शिकायतें सुनी गईं। मौके पर ही आठ मामले निस्तारित किए गए। दो टीमों को क्षेत्र में भेजकर प्रकरणों का निस्तारण किया गया। शेष 44 प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed