{"_id":"694111a13ebeea59ef0b86a7","slug":"elderly-man-died-after-burned-in-fire-in-sonbhadra-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूलकर भी न करें ये गलती: चारपाई के पास अलाव जलाकर सो रहा था बुजुर्ग, आग लगने से जिंदा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूलकर भी न करें ये गलती: चारपाई के पास अलाव जलाकर सो रहा था बुजुर्ग, आग लगने से जिंदा जला
Tue, 16 Dec 2025 01:30 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:30 PM IST
सार
Sonbhadra News: सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के पनारी गांव में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। ठंड के कारण एक बुजुर्ग चारपाई के पास अलाव जलाकर सो गया। जिससे आग लगने से जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृत बुजुर्ग की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिले के थाना चोपन क्षेत्र के पनारी गांव के चैना टोला में सोमवार की रात दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बरामदे में चारपाई पर गहरी नींद में सो रहे बुजुर्ग की आग से झुलसकर मौत हो गई। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
पनारी गांव के चैना टोला निवासी बलिराम (70) पुत्र बिरजू रोज की तरह सोमवार रात भोजन करने के बाद घर के बरामदे में चारपाई पर सोने चले गए। परिजनों के मुताबिक, वह ठंड से बचने के लिए चारपाई से कुछ दूरी पर आग जलाते थे। रात में किसी अज्ञात कारण से आग ने विकराल रूप ले लिया और चारपाई तक पहुंच गई, जिससे बलिराम आग की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
पत्नी बबनी देवी और पुत्र मुरारी ने बताया कि वे लोग घर के दूसरे कमरे में सो रहे थे। सुबह जब बरामदे में पहुंचे तो देखा कि बलिराम का आधे से ज्यादा शरीर जल चुका था और चारपाई, रजाई व गद्दा पूरी तरह जलकर राख हो गए थे। वहीं बलिराम की जलकर मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही चोपन पुलिस और क्षेत्रीय लेखपाल को अवगत कराया गया।
विज्ञापन