फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Elderly drowning dies in a pond

तालाब में अधेड़ की डूबने से मौत

Tue, 08 Sep 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Elderly drowning dies in a pond
अनपरा। एनटीपीसी रिहंद स्टेशन के नंदन कानन पार्क परिक्षेत्र बने सूर्य कुंड के बगल के तालाब में सोमवार की अपराह्न एक अधेड़ संविदा श्रमिक की डूबने से मौत हो गयी।
विज्ञापन

डोडहर निवासी लगभग 40 वर्षीय रामलाल बैगा पुत्र स्व0 सेनापति बैगा एनटीपीसी रिहंद स्टेशन के कालोनी परिसर में माली के रूप में सविंदा श्रमिक के रूप में कार्य करता था । सोमवार को वह अन्य साथियों के साथ नंदन कानन पार्क में ही काम कर रहा था। दोपहर में खाने के लिए वह हाथ पैर धोने के हेतु पार्क स्थित सूर्य कुंड के बगल के तालाब में गया था इसी दौरान पैर फिसलने की वजह से वह गहरे पानी में चला गया जिससे उसकी मौत हो गई । आसपास के साथियों ने उसके चिल्लाने पर उसे बचाने का प्रयास तो किया लेकिन जब तक उसे लोगों की मदद से बाहर निकाला गया तब तक देर हो चुकी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुँची स्थानीय थाना की पुलिस व सीआईएसएफ बल के जवानों ने उसे तालाब से बाहर निकालते ही आनन- फानन में इलाज के लिए रिहंद स्टेशन के धनवंतरी चिकित्सालय ले गए जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक बीजपुर श्याम बहादुर यादव ने बताया कि मृतक सीढ़ी से फिसलकर गहरे पानी में चला गया था जिससे डूबकर मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक ग्राम प्रधान डोडहर भागीरथी की मौजूदगी में पंचनामे की कार्यवाई के पश्चात शव का अन्त्य परीक्षण के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed