Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Eklavya Vidyalaya will run on the lines of Navodaya, studies will start from July

नवोदय की तर्ज पर चलेगा एकलव्य विद्यालय, जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई

Thu, 02 Jun 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Eklavya Vidyalaya will run on the lines of Navodaya, studies will start from July
आदिवासी बच्चों के लिए कोन ब्लाक स्थित पिपरखाड़ में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय बनकर तैयार हो चुका है। इसका संचालन जुलाई से शुरू हो जाएगा। विद्यालय में आदिवासी बच्चों को निशुल्क आवासीय शिक्षा दी जाएगी। कक्षा 6 से 12वीं तक सीबीएसई पद्धति पर नवोदय विद्यालय की तर्ज पर विद्यालय का संचालन होगा।
विज्ञापन

डीएम चंद्र विजय सिंह ने बताया कि विद्यालय में 50 प्रतिशत बालक और 50 प्रतिशत बालिकाएं आवासीय शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। विद्यार्थियों को भोजन, नाश्ता, स्टेशनरी, दैनिक सामग्री आदि की व्यवस्था निशुल्क कराई जाएगी। वर्तमान शैक्षणिक सत्र में कक्ष 6, 7 और 8 की पढ़ाई कराई जाएगी, जिसमें प्रत्येक कक्षा में 30-30 जनजाति के बालक-बालिकाओं का प्रवेश होगा। कुल छात्र संख्या का 10 प्रतिशत विमुक्त जाति समुदाय के बच्चों, नक्सलवाद और कोविड में अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों, अनाथ व विधवा, दिव्यांग माता-पिता के बच्चे को स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रवेश आवेदन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक से सहयोग लिया जा रहा है। अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला इस विद्यालय में कराने के लिए संबंधित बीईओ या विद्यालय से प्रवेश फार्म प्राप्त कर जाति प्रमाण पत्र, टीसी व अन्य दस्तावेजों को संलग्न कर समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed