फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Eight poles of 33 kV line damaged; power supply disrupted at four substations.

Sonebhadra News: 33 केवीए लाइन के आठ खंभे टूटे, चार उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति ठप

Sat, 16 May 2026 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Eight poles of 33 kV line damaged; power supply disrupted at four substations.
बभनी क्षेत्र में आंधी तूफान से गिरे खंभे की मरम्मत करते कर्मी।संवाद
बभनी। पिछले दिनों आई आंधी में गिरे खंभे-तार अभी ठीक भी नहीं हुए थे कि शुक्रवार की शाम फिर तेज आंधी ने क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ध्वस्त कर दी है। पिपरी से आने वाली 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से खंभे और तार टूट गए, इससे बभनी, नधिरा, बीजपुर और कुंडाडीह सहित चार सब-स्टेशनों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

अवर अभियंता महेश कुमार ने बताया कि 33 केवीए लाइन के आठ खंभे गिरे हैं, जिनकी मरम्मत का कार्य जारी है। म्योरपुर के एसडीओ शिवम गुप्ता ने भी पुष्टि की कि पिपरी से आ रही 33 केवीए लाइन के कई पोल और तार गिर गए हैं और फाल्ट को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने जल्द बिजली बहाल करने का आश्वासन दिया। बभनी, चपकी, घघरा, भंवर, बचरा, पोखरा चैनपुर सहित सैकड़ों गांवों में 20 घंटे से अधिक समय से बिजली आपूर्ति बाधित है। ग्रामीण सुनील, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार गुप्ता, पवन कुमार, अशोक कुमार, सोनू छोटेलाल और श्यामजी ने बताया कि बिजली न होने से उनके घरेलू कामकाज ठप हो जाते हैं। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और अंधेरे में भोजन बनाना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed