{"_id":"5f5fa3b78ebc3efbc05ae28e","slug":"eight-found-corona-positive-79-declared-healthy-sonbhadra-news-vns547266213","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ मिले कोरोना पॉजिटिव, 79 स्वस्थ घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ मिले कोरोना पॉजिटिव, 79 स्वस्थ घोषित
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में सोमवार को सिर्फ आठ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही जिले में संक्रमित मिले लोगों की संख्या 2253 हो गई है। इसके अलावा पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 79 इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। अब स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 1871 हो गई है। अब एक्टिव केस 361 हैं।
इसकी पुष्टि सीएमओ डा.एसके उपाध्याय ने की। उधर, चिकित्सकों की टीमें सोमवार को भी रेंडम, संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों व कैंटेनमेंट जोन में रहने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। टीमों ने कुल 1740 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए। पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1738 लोगों की सोमवार को रिपोर्ट भी आई। जिसमें 8 पाजिटिव और 1730 निगेटिव मिले। सीएमओ के मुताबिक अब तक कुल 82427 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 81374 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 2253 पाजिटिव और 79121 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अन्य 1053 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। सोमवार को 8 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर जिले में एक्टिव मामले 361 हो गए हैं। संक्रमित मिले मरीजों में से तीन की मौत जिला अस्पताल परिसर स्थित कोविड केयर सेंटर और 18 अन्य की मौत दूसरे जिलों में हुई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को पाजिटिव मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर, एसडीएम केएस पांडेय का कहना है कि संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग कराई जा रही है।